Gautam Gambhir The mastermind : दिल्ली (DC) के खिलाफ केकेआर (KKR) को 106 रनों से शानदार जीत मिली केकेआर की जीत में एक ओर जहां सुनील नरेन (Sunil Narine) की तूफानी पारी अहम रही तो वहीं टीम के मेंटॉर के फैसले ने भी इस जीत में अहम भूमिका निभाई. दरसअल, (Gautam Gambhir Sunil Narine) दिल्ली के खिलाफ मैच में नरेन को फिल सॉल्ट के साथ ओपनिंग के लिए भेजा गया था. यह मेंटॉर गंभीर का ही फैसला था. नरेन ने गंभीर के फैसले को सफल बना दिया और 39 गेंद पर 85 रन की तूफानी पारी खेली, अपनी पारी में नरेन ने 7 चौके और 7 छक्के लगाए. सुनील की पारी के दम पर ही केकेआर की टीम आखिर में 20 ओवर में 272 रन बना पाने में सफल रही. आईपीएल में यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर का रिकॉर्ड है. बता दें गंभीर की कप्तानी में केकेआर ने दो बार आईपीएल का खिताब जीता था. अब इस बार केकेआर में गंभीर की मेंटर के तौर पर वापसी हुई है, केकेआर में आते ही गंभीर ने अपनी रणनीति ने विरोधी खेमे में खलबली मचा दी है.
Hats off to Gautam Gambhir for making Sunil Narine a opener 👏#DCvKKR #KKRvDC
— Richard Kettleborough (@RichKettle07) April 3, 2024
pic.twitter.com/2S30FMrrKc
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दरअसल, जब गंभीर केकेआर (Gautam Gambhir era) के कप्तान हुआ करते थे तो उन्होंने ही सबसे पहले नरेन को ओपनिंग कराई थी. अब एक बार फिर मेंटॉर बनते ही एक बार फिर से नरेन को ओपनिंग की जिम्मेदारी दे दी गई. नरेन ने गंभीर के फैसले को 100 फीसदी सही कर दिखाया. सोशल मीडिया पर फैन्स गंभीर को मास्टर माइंड तक कहने लगे हैं. बता दें कि केकेआर ने यह मैच 106 रनों से जीता है. ऐसा आईपीएल के इतिहास में पहली बार हुआ है जब केकेआर की टीम सीजन के पहले तीन मैच को जीतने में सफल रही है. गंभीर के आते ही केकेआर की टीम एक अलग जोश में दिख रही है. फैन्स का मानना है कि इस बार केकेआर गंभीर के मेंटरशिप में आईपीएल का खिताब जीतने में सफल रहेगी.
Gambhir was KKR's most expensive player in 2011 Mega Auction
— Sameer Allana (@HitmanCricket) April 3, 2024
Iyer was KKR's most expensive player in 2022 Mega Auction
Gambhir came from DC.
Iyer came from DC.
Gambhir was immediately announced captain for KKR.
Iyer was immediately announced captain for KKR.
Gambhir won IPL in…
KKR has two versions.#DCvKKR | #GautamGambhir pic.twitter.com/eqM0ZFwnHl
— Rajabets 🇮🇳👑 (@smileagainraja) April 3, 2024
Gautam Gambhir - the mastermind. 🫡 pic.twitter.com/917ZTL1e06
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 3, 2024
मैच की बात करें तो केकेआर ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 7 विकेट पर 272 रन बनाए. नरेन ने 85 रन की पारी खेली, वहीं, अंगकृष रघुवंशी ने 27 गेंद पर 54 रन बनाए, इसके बाद अय्यर ने 11 गेंद पर 18 रन तो वहीं रसेल ने 19 गेंद पर 41 रन बनाकर केकेआर को 272 रन पर पहुंचा दिया. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम 17.2 ओवर में 166 रन बनाकर आउट हो गई. इस तरह से केकेआर को सीजन में तीसरी जीत मिली. जीत के साथ ही केकेआर अब प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं