विज्ञापन

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट: कितने बजे होगा शुरू, भारत में कहां देख पाएंगे लाइव, बर्मिंघम पर दुनिया भर की नजरें

बर्मिंघम में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला होना है. जिस तरह से पीसीबी ने लॉर्ड्स टेस्ट में मिली हार के बाद कदम उठाए हैं, उसके बाद इस टेस्ट पर सबकी नजरें हैं.

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट: कितने बजे होगा शुरू, भारत में कहां देख पाएंगे लाइव, बर्मिंघम पर दुनिया भर की नजरें
बर्मिंघम में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला होना है

बर्मिंघम में जब इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान की टीम एक्शन में होगी, तो दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की नजरें इस मैच पर होंगी. पाकिस्तान पहले ही सीरीज 0-2 से गंवा चुकी है. आखिरी मुकाबले में वह लाज बचाने उतरेगी.  जिस तरह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लॉर्ड्स टेस्ट में मिली हार के बाद ऑपरेशन क्लीन चलाया, उससे भी इस मुकाबले को लेकर उत्सुक्ता बनी हुई है. सीरीज के दूसरे मैच में पाकिस्तान को 194 रनों की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद पीबीसी ने बड़े फैसले लेते हुए सात खिलाड़ियों और दो कोच की छुट्टी कर दी. बोर्ड यहीं नहीं रूका और उसके सेलेक्शन कमेटी से भी जवाब किए. ऐसे में देखना होगा कि बोर्ड के ऑपरेशन क्लीन का कितना असर होता है.

माइक हेसन क्या जादू दिखाएंगे?

व्हाइट-बॉल रोल से अचानक टेस्ट सेटअप का हिस्सा बनाए गए माइक हेसन हालात को कैसे बदलेंगे, यह कोई नहीं जानता, लेकिन  खेल की बुनियादी चीजों में सुधार और लड़ने का जज्बा दिखाना एक अच्छी शुरुआत होगी. लॉर्ड्स में एक और बुरी हार के बाद पाकिस्तान के लिए कुछ उम्मीद की किरणें भी दिखीं. मोहम्मद अब्बास आखिरकार 'ऑनर्स बोर्ड' पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे, जो इंग्लिश हालात में उनके हुनर ​​और मेहनत का सही इनाम था. लेकिन वह टीम से बाहर कर दिए गए. 

लाज बचा पाएगा पाकिस्तान?

हेसन और कप्तान बाबर आजम के लिए चुनौती यह होगी कि वे लगभग आखिरी मिनट में बनी टीम से एक बेहतर और मुकम्मल प्रदर्शन करवा सकें. भले ही पाकिस्तान टीम में शामिल किए गए नए खिलाड़ियों (अनकैप्ड प्लेयर्स) को न भी चुने, फिर भी कम से कम चार बदलाव तो होंगे ही. 

इमाम-उल-हक, मोहम्मद रिज़वान, अली उस्मान और खुर्रम शहज़ाद को बिना किसी खास समारोह के ड्रेसिंग रूम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है और वे घर लौटने वाले प्लेन में बैठ चुके हैं. पाकिस्तान इस मैदान पर कभी टेस्ट नहीं जीत पाई है. एजबेस्टन में पिछले आठ दौरों में उसने तीन ड्रॉ खेले हैं जबकि पांच में उसे हार मिली हैं. 

किन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका?

टॉस के समय बाबर आजम को कई खिलाड़ियों के याद नाम रखने पड़ सकते हैं. अब्दुल्ला फजल और सैम अयूब ओपनर के तौर पर इमाम की जगह लेने के दावेदार हैं. गोरी विकेट के पीछे अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं, 21 साल के तेज गेंदबाज़ रजाउल्लाह को भी अपना पहला कैप मिल सकता है, जबकि साजिद खान स्पिन की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं. उबैद शाह, जिन्हें पहले दो टेस्ट में नहीं खिलाया गया था, लेकिन जो 140 की रफ़्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं, टीम के अटैक में एक और अलग विकल्प के तौर पर दिख सकते हैं.

क्या असर दिखाएगी पिच?

काउंटी चैंपियनशिप में एजबेस्टन की पिचें आम तौर पर दो तरह की रही हैं - या तो ज़्यादा रन बनने के बाद मैच ड्रॉ हो जाता है या फिर 200 रन के आस-पास का स्कोर बनता है. मौसम ठंडा रहने और बीच-बीच में बारिश होने की संभावना है, जिसका मतलब हो सकता है कि सीम बॉलिंग का दबदबा बना रहे, जैसा कि पूरी सीरीज में देखा गया है. ऐसे में देखना मजेदार होगा कि हरकत करती गेंदों के खिलाफ पाकिस्तान किस अप्रौच से उतररते हैं.

कितने बजे शुरू होगा मैच, कहां देख पाएंगे लाइव?

भारत में, पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा. मैच का टॉस 3 बजे होगा. इस मुकाबले का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. जबकि सोनी लिव ऐप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी.

दोनों की संभावित इलेवन: 

इंग्लैंड: एमिलियो गे, बेन डकेट, जॉर्डन कॉक्स, जो रूट (कप्तान), हैरी ब्रूक, डैन लॉरेंस,  जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, ओली रॉबिन्सन, जोश टंग

पाकिस्तान: अजान अवैस, अब्दुल्ला फजल/सैम अयूब, शान मसूद, अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम, 6 सऊद शकील, गाजी गोरी (विकेटकीपर), साजिद खान/मोहम्मद अली, रज़ाउल्लाह, उबैद शाह, मोहम्मद अब्बा

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज: भारत ने एक ही दिन में जीते पांच मेडल, स्वाति के खाते में आया सिल्वर-ब्रॉन्ज

यह भी पढ़ें: जापान में होने वाले 2026 एशियाई खेलों में नीली जर्सी में होगी हॉकी इंडिया की वापसी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, England, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com