विज्ञापन

पेट्रोल 3.72 रुपये महंगा हुआ, डीजल के दाम पाक में इतने बढ़ गए, भारत के प्रमुख शहरों के भाव जान लीजिए

Petrol-Diesel Prices Today: पड़ोस में पेट्रोल के दाम में 3.50 रुपये से ज्‍यादा और डीजल के दाम में करीब 13 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है. जानिए आपके शहर में आज 8 सितंबर 2026, मंगलवार को पेट्रोल-डीजल क्‍या भाव बिक रहा है.

पेट्रोल 3.72 रुपये महंगा हुआ, डीजल के दाम पाक में इतने बढ़ गए, भारत के प्रमुख शहरों के भाव जान लीजिए
Petrol Diesel Price Hike: पड़ोस में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आपके शहर में क्‍या भाव है
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच क्रूड ऑयल की कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर की ओर बढ़ रही है. ब्रेंट क्रूड वायदा 97 डॉलर के पार ट्रेड कर रहा है, जबकि WTI क्रूड ऑयलऑयल भी 93 डॉलर के करीब है. इस बीच भारत में ताे पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं, लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्‍तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतें एकाएक बढ़ा दी गई है. पाकिस्तान में आज 8 सितंबर से पेट्रोल की कीमतों में 3.72 रुपये प्रति लीटर, जबकि  हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमतों में 12.90 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. 

पाकिस्‍तान में कितना महंगा हो गया पेट्रोल-डीजल? 

पाक सरकार ने सोमवार को 8 सितंबर के लिए पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमतों में 12.9 रुपये और 3.72 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की. इसी के साथ पेट्रोल की कीमत 358.77 पाकस्तिानी रुपये प्रति लीटर, जबकि हाई-स्पीड डीजल की कीमत 381.77 पाकिस्‍तानी रुपये प्रति लीटर हो गई है. 

भारतीय रुपये में देखें तो पाकिस्‍तान में पेट्रोल के दाम 122.13 रुपये/लीटर लीटर और 129.95 रुपये/लीटर हो गई है. 

यह ताजा संशोधन सरकार की ओर से 5 सितंबर से 7 सितंबर तक पेट्रोल की कीमतों में 3.13 रुपये की कटौती और हाई-स्पीड डीजल की कीमत में 3.74 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी किए जाने के बाद आया है.

भारत के प्रमुख शहरों में पेट्रोल के दाम

  • दिल्ली में पेट्रोल के दाम ₹102.12 प्रति लीटर हैं.
  • गुरुग्राम में पेट्रोल के दाम ₹102.97 प्रति लीटर हैं.
  • नोएडा में पेट्रोल के दाम ₹101.89 प्रति लीटर हैं.
  • कोलकाता में पेट्रोल के दाम ₹113.51 प्रति लीटर हैं.
  • मुंबई में पेट्रोल के दाम ₹111.21 प्रति लीटर हैं.
  • चेन्नई में पेट्रोल के दाम ₹107.77 प्रति लीटर हैं.
  • लखनऊ में पेट्रोल के दाम ₹101.86 प्रति लीटर हैं.
  • पटना में पेट्रोल के दाम ₹113.37 प्रति लीटर हैं.
  • बेंगलुरु में पेट्रोल के दाम ₹110.93 प्रति लीटर हैं.
  • भुवनेश्वर में पेट्रोल के दाम ₹108.97 प्रति लीटर हैं.
  • चंडीगढ़ में पेट्रोल के दाम ₹101.54 प्रति लीटर हैं.
  • हैदराबाद में पेट्रोल के दाम ₹116.15 प्रति लीटर हैं.
  • जयपुर में पेट्रोल के दाम ₹112.69 प्रति लीटर हैं.

देश के प्रमुख शहरों में डीजल के दाम

  • दिल्ली में डीजल के दाम ₹95.20 प्रति लीटर हैं.
  • गुरुग्राम में डीजल के दाम ₹95.64 प्रति लीटर हैं.
  • नोएडा में डीजल के दाम ₹95.37 प्रति लीटर हैं.
  • कोलकाता में डीजल के दाम ₹99.82 प्रति लीटर हैं.
  • मुंबई में डीजल के दाम ₹97.83 प्रति लीटर हैं.
  • चेन्नई में डीजल के दाम ₹99.55 प्रति लीटर हैं.
  • लखनऊ में डीजल के दाम ₹95.36 प्रति लीटर हैं.
  • पटना में डीजल के दाम ₹99.36 प्रति लीटर हैं.
  • बेंगलुरु में डीजल के दाम ₹98.80 प्रति लीटर हैं.
  • भुवनेश्वर में डीजल के दाम ₹100.68 प्रति लीटर हैं.
  • चंडीगढ़ में डीजल के दाम ₹89.47 प्रति लीटर हैं.
  • हैदराबाद में डीजल के दाम ₹104.23 प्रति लीटर हैं.
  • जयपुर में डीजल के दाम ₹97.78 प्रति लीटर हैं.

पाकिस्‍तान में नया प्राइसिंग सिस्‍टम 

17 जुलाई को सरकार ने एक नए मूल्य निर्धारण तंत्र की घोषणा की थी, जिसके तहत वैश्विक तेल बाजारों में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण ईंधन आपूर्ति को लेकर चिंताएं बनी रहने पर पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों की समीक्षा और अधिसूचना दैनिक आधार पर की जाएगी, जिसने साप्ताहिक मूल्य निर्धारण प्रणाली की जगह ली है.

पाकिस्तान आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के अनुसार, पेट्रोलियम उत्पाद देश के सबसे बड़े आयात श्रेणियों में से एक हैं, जिससे अर्थव्यवस्था वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव के प्रति अत्यधिक संवेदनशील हो जाती है. घरेलू रिफाइनरियां राष्ट्रीय मांग का केवल एक हिस्सा पूरा करती हैं, जबकि शेष आवश्यकता कच्चे तेल और परिष्कृत पेट्रोलियम उत्पादों के आयात से पूरी होती है. परिणामस्वरूप, अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में होने वाली प्रत्येक वृद्धि पाकिस्तान के आयात बिल को बढ़ाती है, विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव डालती है, और महंगाई में योगदान करती है.

अब देखिए वीडियो: क्‍यों तनाव बढ़ते ही तेल-गैस की महंगाई की चर्चा शुरू हो जाती है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol Diesel Prices, Petrol Price Hike, Diesel Price Hike, Petrol Diesel Prices In Pakistan, Petrol Diesel Prices In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com