विज्ञापन

ओली रॉबिन्सन नंबर-5, नंबर-6 पर बुमराह, 112 साल के टेस्ट इतिहास में सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग औसत वाले टॉप-6 गेंदबाज

Best Test Bowling Average in 112 Years: ओली रॉबिन्सन का टेस्ट क्रिकेट में पिछले 100 सालों में सबसे अच्छा बॉलिंग औसत है( कम से कम 20 टेस्ट)

ओली रॉबिन्सन नंबर-5, नंबर-6 पर बुमराह, 112 साल के टेस्ट इतिहास में सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग औसत वाले टॉप-6 गेंदबाज
Ollie Robinson Vs Jasprit Bumrah

Ollie Robinson Surpasses Jasprit Bumrah: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने पिछले 112 सालों में कम से कम 20 मैच खेलने वाले गेंदबाजों में टेस्ट क्रिकेट में सबसे अच्छा बॉलिंगऔसत दर्ज करके जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़कर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कर लिया है. रॉबिन्सन ने यह उपलब्धि लॉर्ड्स में पाकिस्तान पर इंग्लैंड की शानदार जीत के दौरान हासिल की, जहां उन्होंने 35 रन देकर 8 विकेट लेकर शानदार परफॉर्मेंस किया. इस परफॉर्मेंस से उनके करियर का गेंदबाजी औसत 19.53 हो गया, जिससे वह बुमराह के औसत 19.79 से आगे निकल गए.

इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज के अब  तक 23 टेस्ट में 99 विकेट हो गए हैं, जबकि बुमराह ने 52 टेस्ट में 234 विकेट लिए हैं.  रॉबिन्सन की शानदार कंसिस्टेंसी ने उन्हें टेस्ट इतिहास के सबसे कुशल गेंदबाजों में जगह दिलाई है और वर्ल्ड वॉर I के बाद से किसी गेंदबाज का सबसे अच्छा गेंदबाजी औसत हासिल करने में सफलता पाई है. 100 विकेट के माइलस्टोन तक पहुंचने के लिए एक और विकेट की जरूरत थी, रॉबिन्सन की बढ़त ने उनके शानदार टेस्ट करियर में एक और चैप्टर जोड़ दिया है .

बेस्ट टेस्ट बॉलिंग औसत (कम से कम 20 टेस्ट) 

रैंक    गेंदबाजदेशटेस्ट विकेटऔसत
1बिली" बार्न्सइंग्लैंड215115.54
2सिडनी फ्रांसिस बार्न्सइंग्लैंड2718916.43
3रॉबर्ट पीलइंग्लैंड20    101    16.98
4जॉनी ब्रिग्सइंग्लैंड33   118        17.75
5ओली रॉबिन्सनइंग्लैंड23  9919.53
6जसप्रीत बुमराह    भारत 5223419.79

लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड की जीत 

लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने पहली पारी में जेमी स्मिथ (61) और जॉर्डन कॉक्स (55) की पारियों से 290 का स्कोर बनाय था.  पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद अब्बास 4 विकेट लेने में सफलता हासिल की थीत. इसके बाद  पाकिस्तान ने पहली पारी में 110 रन बनाए, रॉबिन्सन ने 4 विकेट चटकाए. इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में डैन लॉरेंस (54) के अर्धशतक से 208 रन बनाए, वहीं,  पाकिस्तान की टीम 389 के लक्ष्य का पीछा करते हुए 194 पर ऑलआउट हो गई. 

ये भी पढ़ें- सहवाग से आगे वैभव सूर्यवंशी, नंबर 1 पर यूसुफ पठान, दलीप ट्रॉफी में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 10 बल्लेबाज

ये भी पढ़ें- रोहित यादव नंबर 1, नीरज चोपड़ा के बाद सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप 4 भारतीय जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें- 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाका, U19 से IPL और दलीप ट्रॉफी तक बना डाले 7 महारिकॉर्ड, टूटना मुश्किल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jasprit Jasbirsingh Bumrah, Oliver George Robinson, Pakistan, England, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com