त्योहारी सीजन बिल्कुल पास आ रहा है. अगर आप दुर्गा पूजा और दशहरा में नई कार लेने की सोच रहे हैं तो कई कंपनियां बंपर छूट दे रही हैं. Tata Motors ने भी अपनी कारों पर बंपर डिस्काउंट का ऐलान कर दिया है. Tata Motors ने अपनी एक SUV पर 2.75 लाख तक की बंपर छूट देने की घोषणा की है. यानी आपको पौने तीन लाख का सीधा फायदा मिलेगा.
इलेक्ट्रिक SUV Tata Harrier EV पर आप इस छूट का फायदा ले सकते हैं. आपको बिना किसी डिस्काउंट के, फिलहाल इस फीचर-लोडेड इलेक्ट्रिक SUV की ऑन-रोड कीमत 23.06 लाख से 32.55 लाख रुपये के बीच है. लेकिन इस स्पेशल त्योहारी ऑफर के बाद आप इस पर भारी बचत कर सकते हैं. आइए, आपको इस कार पर मिलने वाले बंपर डिस्काउंट डील के बारे में डिटेल्स से बताते हैं.

ऐसे लें 2.75 लाख तक की छूट
Tata Harrier EV पर मिलने वाली इस अधिकतम 2.75 लाख की छूट को वेरिएंट्स के आधार पर दिया जा रहा है. Fearless और Empowered वेरिएंट्स पर ग्राहकों को सबसे ज्यादा 2.75 लाख तक के कुल फायदे दिए जा रहे हैं. इसमें 1 लाख तक का सीधा कैश बेनिफिट शामिल है. इसके अलावा 75 हजार तक का एक्सचेंज/स्क्रैपेज बोनस दिया जा रहा है. जबकि पुराने टाटा ग्राहकों के लिए 1 लाख तक का लॉयल्टी इंसेंटिव शामिल है.
इसके बेस वेरिएंट Adventure पर कंपनी 75,000 रुपये का कैश बोनस दे रही है. इससे इस पर मिलने वाले कुल फायदे 2.50 लाख रुपये तक के हो जाते हैं.
Tata Harrier EV का इंजन, बैटरी और रेंज
ये प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV दो अलग-अलग एडवांस्ड LFP बैटरी पैक्स के साथ आती है. इनमें 65 kWh और 75 kWh बैटरी पैक्स शामिल हैं. दोनों ही बैटरी पैक्स के साथ ये वर्जन 235 bhp की पावर और 315 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ये केवल बड़े 75 kWh बैटरी पैक के साथ आता है, जो 390 bhp की बेजोड़ पावर और 504 Nm का भारी टॉर्क जनरेट करता है. ये मॉडल केवल 6.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है.

कंपनी का दावा है कि 65 kWh बैटरी पैक के साथ ये 538 किमी और बड़े 75 kWh बैटरी पैक के साथ 627 किमी तक की शानदार रेंज देती है. इसमें 14.5-इंच का बड़ा Samsung Neo QLED टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. सुरक्षित ड्राइविंग के लिए लेवल 2 ADAS दिया गया है. तंग जगहों पर पार्किंग के लिए 540-डिग्री कैमरा और हार्डवेयर को चार्ज करने के लिए V2L तकनीक दी गई है. सुरक्षा के मामले में, इस SUV को भारत NCAP (Bharat NCAP) की ओर से 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग मिली है.
क्या आपको खरीदनी चाहिए?
यदि आप अपने परिवार के लिए एक बेहद सुरक्षित, बड़ी, पांच सीटों वाली प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV की तलाश कर रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें दिए गए मॉर्डन फीचर्स और AWD इसको प्रीमियम बनाते हैं. इस डिस्काउंट के साथ इसको आप अपने घर ला सकते हैं.
नोट- आपको बता दें कि ये डिस्काउंट डीलरशिप के स्टॉक और उपलब्धता के आधार पर अलग-अलग हो सकता है. इस वजह से, नई Harrier EV खरीदने से पहले सटीक छूट कन्फर्मेशन के लिए अपने नजदीकी टाटा डीलरशिप से जरूर पता कर लें.
ये भी पढ़ें- आ गई Tata की नई Sierra 'DARK' एडिशन, देखकर खुश हो जाएगा दिल, इतना है दाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं