Vaibhav sooryavanshi Top 7 Record: दलीप ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सेंट्रल जोन की भिड़ंत ईस्ट जोन के साथ हो रही है. सेंट्रल जोन की टीम को 266 रनों पर समेटने के बाद ईस्ट जोन की शुरुआत दमदार रही है. वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 92 रनों की आतिशी पारी खेली. वैभव की पारी का अंत हर्ष दुबे ने किया। हर्ष की गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाने के प्रयास में वैभव अरशद खान को कैच दे बैठे. सेमीफाइनल मुकाबले के दूसरे दिन ईस्ट जोन को वैभव ने अभिमन्यु ईश्वरन के साथ मिलकर बढ़िया शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 153 गेंदों में 162 रनों की अच्छी साझेदारी निभाई.
ICYMI | Vaibhav Sooryavanshi broke a 57-year-old record this morning 🥰 pic.twitter.com/r9ycdwFEvt
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) August 31, 2026
वैभव आक्रामक अंदाज में खेलते हुए दिखाई दिए और उन्होंने 92 रन बनाने के लिए 81 गेंदों का सामना किया. वैभव भले ही अपने शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से सेंट्रल जोन के गेंदबाजों को खासा परेशान किया. वैभव ने अपनी इस पारी में 7 चौके और सात छक्के लगाए. दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में करिश्माई पारी के दम पर वैभव ने एक बार फिर दिखाया है कि उम्र उनके लिए कोई मायने नहीं रखती है. ऐसे में जानते हैं 15 साल के उम्र में उनके ओर से बनाए गए 7 महारिकॉर्ड के बारे में
15 साल, 7 महारिकॉर्ड:
- U19 टेस्ट में सबसे कम उम्र में शतक: 13 साल 187 दिन
- U19 ODI में सबसे कम उम्र में शतक: 14 साल 100 दिन
- IPL में सबसे कम उम्र में शतक: 14 साल 32 दिन
- सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में शतक: 14 साल 250 दिन
- T20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में अर्धशतक: 15 साल 118 दिन
- दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में अर्धशतक: 15 साल 157 दिन
शतक से चूके वैभव
वैभव ने 42 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया और 81 गेंदों में 92 रन बनाकर अपनी पारी खत्म की. इस युवा खिलाड़ी के लिए एकमात्र निराशा की बात यह रही कि वे सिर्फ आठ रन से एक और शतक बनाने से चूक गए.
Vaibhav Sooryavanshi, at 15 years & 175 days, became the youngest batter to score a Duleep Trophy half-century.
— Cricketopia (@CricketopiaCom) August 31, 2026
He achieved this milestone for East Zone against Central Zone in the Duleep Trophy 2026 semifinal.
Sooryavanshi smashed 92 off 81, 7 fours & 7 Sixes
His…
टेस्ट टीम में भी खेलना चाहते हैं वैभव सूर्यवंशी
वैभव ने कई बार कहा कहा है कि वह लेड बॉल क्रिकेट में भी अपनी पहचान बनाना चाहते हैं. ऐसे में उनकी यह 81 गेंदों में 92 रन की पारी उनके लिए एक बड़ा कदम है. बता दें कि रणजी ट्रॉफी की तरह ही दलीप ट्रॉफी भी भारत ए की टीम में जगह बनाने का जरिया रह गया है। इसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सितंबर के आखिर और अक्टूबर की शुरुआत में पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया ए टीम के खिलाफ होने वाले दो चार दिवसीय ‘टेस्ट' मैचों के लिए दावेदार हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें- दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास: 7 गेंद, 0 रन, 3 विकेट, T20I में वर्ल्ड रिकॉर्ड किया अपने नाम
ये भी पढ़ें-\ वर्ल्ड कप जिताया, एशिया कप दिलाया, फिर भी हटा दिया..कप्तानी जाने बाद छलका सूर्यकुमार यादव का दर्द
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं