विज्ञापन

पाकिस्तान में 1000 रुपये लीटर पेट्रोल! खुद पेट्रोलियम मंत्री ने दी चेतावनी

मिडिल ईस्ट से कोई अच्छी खबर नहीं आ रही, तनाव कम होने की जगह और फैलता जा रहा है. पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतें पहले ही प्रति लीटर 400 पाकिस्तानी रुपए के पार पहुंच चुकी है. सरकार सब्सिडी देने पर मजबूर हो गई है लेकिन यह संकट और बढ़ता दिख रहा है.

पाकिस्तान में 1000 रुपये लीटर पेट्रोल! खुद पेट्रोलियम मंत्री ने दी चेतावनी
Pakistan Oil Crisis amid US-Iran War: पाकिस्तान में बढ़ रहा तेल संकट (AFP)
  • पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री ने पेट्रोल की कीमतें हजार रुपये प्रति लीटर तक पहुंचने की चेतावनी दी
  • मध्य पूर्व के तनाव और हूती विद्रोहियों के हमलों के कारण वैश्विक तेल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं
  • पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतें पहले ही 50 प्रतिशत बढ़ चुकी हैं और ऊर्जा की सप्लाई में बाधा की आशंका है

आतंकवाद को नेशनल पॉलिसी मानने और बनाने वाले पाकिस्तान का आर्थिक संकट आगे और बढ़ने वाला है. यह बात खुद पाकिस्तानी सरकार कह रही है. पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने रविवार को कड़ी चेतावनी दी कि अगर देश में तेल-गैस की कमी हुई, तो वहां पेट्रोल की कीमतें 1,000 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच सकती हैं. वजह है कि मध्य पूर्व में फिर से तनाव बढ़ने के बीच दुनिया भर में तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों का हमला बढ़ता जा रहा है, अमेरिका भी संकेत दे रहा है कि वह ईरान पर नए हमले करने की तैयारी में है.

पाकिस्तानी न्यूज चैनल, जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार लाहौर में पत्रकारों से बात करते हुए पेट्रोलियम मंत्री  मलिक ने कहा कि पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतें पहले ही 50% बढ़ चुकी हैं, और यूरोप तथा अमेरिका में भी कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को सऊदी अरब पर हूती हमले मंजूर नहीं हैं. 

पाकिस्तानी सरकार की ओर से यह चेतावनी तब आई जब मिडिल ईस्ट में फिर से शुरू हुए तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने की वजह से ग्लोबल ऑयल मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव के बीच फ्यूल (तेल-गैस) की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. जमीनी सच्चाई यह है कि ईरान और अमेरिका के बीच जून में हुआ नाजुक संघर्ष-विराम समझौता टूट गया है. सऊदी अरब के तेल से जुड़े बुनियादी ढांचे पर हूती हमलों के कारण ऊर्जा की सप्लाई में रुकावट की चिंताएं और बढ़ गई हैं.

पाकिस्तान में तेल इतना महंगा कि सब्सिडी देने को मजबूर पाकिस्तान सरकार

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार कीमतों में हालिया बदलाव के बाद पाकिस्तान में अब पेट्रोल ₹389.14 प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल ₹424.04 प्रति लीटर बिक रहा है. बढ़ती कीमतों को देखते हुए, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पिछले रविवार को एक खास राहत योजना शुरू की. इसके तहत मोटरसाइकिल, रिक्शा और चिंगची (मोटर रिक्शा) मालिकों के साथ-साथ 800cc तक की गाड़ियों के ड्राइवरों को पेट्रोल पर ₹100 प्रति लीटर की छूट दी जा रही है.

यह भी पढ़ें: ईरान पर फिर बरसेंगे अमेरिकी बम? ट्रंप के 5 कदम दे रहे बड़े हमले के संकेत, मिडिल ईस्ट में हलचल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Oil Crisis 2026, Pakistan Oil Crisis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com