क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त होने के बेहद करीब है. भारत और जापान के बीच खेला जाने वाला एकमात्र मुकाबला कुछ देर में शुरू होने वाला है. दोनों टीमें 22 सितंबर यानी कि आज तोचिगी प्रान्त के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में आमने सामने होगी. टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान में सुबह 9:00 आएंगे. वहीं मैच का लाइव रोमांच आधे घंटे बाद यानी कि 9:30 बजे से देखने को मिलेगा. मैच शुरू होने से पहले फैंस यह जानने के लिए काफी बेकरार हैं कि वह इस मुकाबले का कहां लुत्फ कहां उठा सकता हैं? अगर आपका भी यही सवाल तो उसका जवाब हम लेकर आए हैं. भारतीय क्रिकेट प्रेमी देश में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर घर बैठे इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. अगर आपके टीवी में स्टार स्पोर्ट्स का सब्सक्रिप्शन नहीं है तो निराश ना हों. इस मुकाबले को आप डीडी उर्दू (DD Free Dish) पर भी फ्री में देख सकते हैं. यहीं नहीं अगर आप टीवी से दूर हैं तो मोबाइल पर डीडी उर्दू चैनल खोलकर मैच का लुत्फ उठा सकते हैं, जो स्टेप बाई स्टेप कुछ इस प्रकार है-
डीडी उर्दू मोबाइल में देखने के लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो करें
1- अपने मोबाइल में क्रोम या कोई भी ब्राउजर खोलें.
2- डीडी उर्दू की आधिकारिक वेबसाइट खोलें.
डीडी उर्दू - प्रसार भारती
3- वहां उपलब्ध लाइव स्ट्रीम या यूट्यूब लिंक पर क्लिक करें.
4- चैनल लाइव चलने लगेगा.
History in the making! India face Japan in the first-ever Suzuki Cup T20I! 🏏
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) September 21, 2026
22 September | 9:20 AM IST
Tune in LIVE on DD Urdu (DD Free Dish)#INDvsJPN #TeamIndia pic.twitter.com/jTeUcOUdrw
दूसरा तरीका- NewsOnAir ऐप से देखें
1- गूगल प्ले स्टोरर खोलें.
2- NewsOnAir सर्च करें.
3- ऐप इंस्टॉल करें.
4- ऐप खोलें और 'DD Urdu' खोजें.
5- चैनल चुनकर लाइव देखें.
The buzz around #VaibhavSooryavanshi is full 🔛
— Star Sports (@StarSportsIndia) September 19, 2026
Head Coach #GautamGambhir emphasizes the tough competition in the Indian dressing room as Vaibhav Sooryavanshi waits for his turn, while #RashidKhan praises the youngster's gifted power and fearless style! 💪💥
Watch #JPNvIND T20I… pic.twitter.com/OH0WDD6FI2
तीसरा तरीका - Live TV App से देखें
1- गूगल प्ले स्टोरर खोलें.
2- DTH Live TV - DD, Sports, News सर्च करें.
3- ऐप इंस्टॉल करें.
4- ऐप खोलें.
5- DD Channels की सूची में DD Urdu चुनें.
𝗛𝗶𝘀𝘁𝗼𝗿𝘆 𝗜𝗻 𝗧𝗵𝗲 𝗠𝗮𝗸𝗶𝗻𝗴!
— BCCI (@BCCI) September 4, 2026
India🇮🇳 🤝 Japan🇯🇵#TeamIndia set to play a historic T20I against Japan to launch the celebrations of the 7️⃣5️⃣th Anniversary of India-Japan Diplomatic Relations. 👏👏@CricketJapan
All The Details 🔽https://t.co/vxdhuT1tgp pic.twitter.com/DQmPncvefH
एक मात्र टी20 मुकाबले के लिए इस प्रकार हैं दोनों टीमें
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, विपराज निगम, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर.
जापान: केंडल फ्लेमिंग (कप्तान), एलेस्टर फ्लेमिंग, कोहेई कुबोटा, डेक्लान सुजुकी, त्सुयोशी ताकाडा, माकोटो तानियामा, लाचलन यामामोटो लेक, बेंजामिन इटो डेविस, जेक कुसुडा नैर्न, रियो सकुरानो थॉमस, इब्राहिम ताकाहाशी, शोमा स्लेटर, वातरू मियाउची, शिराई पैटमोर (विकेट कीपर) और चार्ली हारा हिंजेव.
यह भी पढ़ें- भारत-जापान टी 20, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं