विज्ञापन

सहवाग से आगे वैभव सूर्यवंशी, नंबर 1 पर यूसुफ पठान, दलीप ट्रॉफी में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 10 बल्लेबाज

Vaibhav Sooryavanshi Overtakes Sehwag: सेंट्रल जोन की टीम को 266 रनों पर समेटने के बाद ईस्ट जोन की शुरुआत दमदार रही है। वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 92 रनों की आतिशी पारी खेली.

सहवाग से आगे वैभव सूर्यवंशी, नंबर 1 पर यूसुफ पठान, दलीप ट्रॉफी में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 10 बल्लेबाज
Duleep Trophy Records: Yusuf Pathan No. 1, Vaibhav Sooryavanshi Among Top Six-Hitters

Vaibhav Sooryavanshi, Top 10 Indian Batters with Most Sixes in a Duleep Trophy Innings:  भारतीय क्रिकेट में युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी लगातार चर्चा में बने हुए हैं. ईस्ट जोन के खिलाफ 15 साल के वैभव  ने 2026 दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन के खिलाफ 92 रनों की पारी के दौरान 7 छक्के लगाए.  वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 92 रनों की आतिशी पारी खेली. इसके साथ ही, वह दलीप ट्रॉफी की एक ही पारी में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में टॉप 10  में शामिल हो गए हैं. ऐसे में जानते हैं उन 10 बल्लेबाजों के बारे में जिनके नाम दलीप ट्रॉफी में एक पारी के दौरान सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं. 

एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले  टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर यूसुफ पठान हैं जिनके नाम एक पारी में 10 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है. सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि हर्षित राणा के नाम एक पारी में 9 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है, राणा इस मामले में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं. वहीं, बात करें वैभव सूर्यवंशी की तो इस 15 साल के बल्लेबाज ने अपनी 92 रन की पारी में 7 छक्के लगाए. वह अब इस सूची में टॉप 10 में एंट्री मारने में सफल हो गए हैं. वैभव ने वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया है. सहवाग ने एक पारी में 6 छक्के लगाए हैं.  

एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले  टॉप-10 बल्लेबाज

रैंकबल्लेबाजरन पारी में 6s
1यूसुफ पठान (वेस्ट ज़ोन)21010
2 हर्षित राणा (नॉर्थ जोन)1229
3लालचंद राजपूत (वेस्ट जोन)2757
4मनीष पांडे (साउथ ज़ोन2187
5आवेश खान (इंडिया रेड)647
6वैभव सूर्यवंशी (ईस्ट जोन)927
7रमन लांबा (नॉर्थ जोन)3206
8वीरेंद्र सहवाग (नॉर्थ जोन)666
9गगन खोडा (सेंट्रल जोन)3006
10बाबा इंद्रजीत (इंडिया रेड)2006

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास

दिलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाजों में भी वैभव पहले नंबर पर आ गए हैं. वैभव ने 15 साल 175 दिन की उम्र में अर्धशतक जमाया है. उन्होंने ऐसा कर लक्ष्मण सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 

  • वैभव सूर्यवंशी - 15 साल 175 दिन
  • लक्ष्मण सिंह (1969) - 16 साल 23 दिन
  • पीयूष चावला (2025) - 16 साल 307 दिन

ये भी पढ़ें- Vaibhav Sooryavanshi Record: वैभव सूर्यवंशी का तूफानी अर्धशतक, तोड़ा दिया दलीप ट्रॉफी के इतिहास का 57 साल पुराना महारिकॉर्ड

ये भी पढ़ें- दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास: 7 गेंद, 0 रन, 3 विकेट, T20I में वर्ल्ड रिकॉर्ड किया अपने नाम

ये भी पढ़ें-\ वर्ल्ड कप जिताया, एशिया कप दिलाया, फिर भी हटा दिया..कप्तानी जाने बाद छलका सूर्यकुमार यादव का दर्द

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Virender Sehwag, India, Duleep Trophy, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com