Navjot Singh Sidhu on Yashasvi Jaiswal: आईपीएल 2024 के 27वें मैच में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स ने 3 विकेट से हरा दिया. राजस्थान की टीम ने आखिरी ओवर में जीत हासिल की. बता दें कि इस मैच में युवा 22 साल के बैटर यशस्वी जायसवाल ने 28 गेंद पर 39 रन की पारी खेली. अपनी पारी में जायसवाल ने 4 चौके लगाए. भले ही जायलवाल बड़ा स्कोर नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से विरोधी गेंदबाजों को परेशान जरूर किया था. दरअसल, इस आईपीएल में जायसवाल के बल्ले से ज्यादा रन नहीं निकले हैं जिसके कारण राजस्थान खेमा परेशान जरूर है. लेकिन भारत के पूर्व दिग्गज औऱ कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है.
नवजोत सिंह सिद्धू ने जायसवाल को भारत को अगला सुपरस्टार करार दिया है और साथ ही बल्लेबाजी की तुलना ब्रायन लारा और माइकल स्लेटर के साथ की है. सिद्धू ने कहा, "वह वास्तव में आज अच्छा लग रहा था और शानदार स्ट्रोक लगाए. उनकी पारी की सबसे अच्छी बात यह रही कि उन्होंने क्रीज पर समय बिताया, जिससे उन्हें मदद मिली. मैं कहता रहा हूं कि इस खिलाड़ी को कोई समस्या नहीं है. वह ब्रायन लारा और माइकल स्लेटर की तरह हैं, जो गेंद का स्वाभाविक स्ट्राइकर थे, जयसवाल उन्हीं की तरह खेलते हैं. "
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान?
ये भी पढ़े- मोहम्मद कैफ ने चुनी T20 world cup 2024 के लिए भारतीय टीम, एक नहीं बल्कि 4 बड़े दिग्गजों को नहीं दी जगह
ये भी पढ़े- कोहली-सचिन नहीं बल्कि इस दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं बाबर आजम, पाकिस्तानी कप्तान ने किया खुलासा
पूर्व भारतीय ओपननर सिद्धू ने आगे कहा, मेरे शब्दों को याद रखें, बड़ा स्कोर बस आने ही वाला है.. उनमें गेंदबाजों को आतंकित करने की प्रतिभा है और वह बाकी मैचों में ऐसा करेंगे. अगर जयसवाल फॉर्म में वापस आ गए तो राजस्थान रॉयल्स को कोई रोक नहीं पाएगा.. वे और भी खतरनाक हो जायेंगे."
बता दें कि इस आईपीएल में जायसवाल ने अबतक 6 मैच में केवल 102 रन ही बना सके हैं. बता दें कि आईपीएल से पहले जायसवाल जबरदस्त फॉर्म में थे. जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऐतिहासिक परफॉर्मेंस किया था और 700 से ज्यादा रन बनाए थे. लेकिन आईपीएल में उनका फॉर्म अचानक चला गया है. लेकिन उम्मीद है कि आने वाले मैचों में जायसवाल की फॉर्म में वापसी होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं