विज्ञापन

नवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, पोती के माथे पर रखे पैर, पहली तस्वीर के साथ बताया नाम

नवजोत सिंह सिद्धू ने इंस्टाग्राम पर फैंस को खुशखबरी दी कि वह दादा बन गए हैं. इसी के साथ उन्होंने पोती के साथ पहली फोटो भी शेयर की. 

नवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, पोती के माथे पर रखे पैर, पहली तस्वीर के साथ बताया नाम
नवजोत सिंह बने दादा
नई दिल्ली:

कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में अपने हंसी से सभी को चौंका देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू दादा बन गए है. उनके घर नन्ही परी की किलकारी गूंजी. उनके बेटे करण सिद्धू और बहू इनायत ने एक बेटी का स्वागत किया है. सिद्धू ने खुद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर परिवार में नन्ही बच्ची के आने की खुशखबरी दी. इसके साथ ही उन्होंने अपनी पोती का नाम भी बताया. परिवार ने बेबी गर्ल का नाम आर्या सिद्धू रखा है. बच्ची का नाम सामने के बाद अब लोग इंटरनेट पर इस नाम का मतलब सर्च कर रहे है. 

नवजोत सिंह सिद्धू पोती से मिलवाया 

दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत पोस्टर शेयर किया, जिसमें बताया गया कि बच्ची का जन्म 1 अक्टूबर, 2026 को हुआ। इस पोस्टर के साथ उन्होंने कैप्शन में नाम का खुलासा करते हुए लिखा, ''हम अपने परिवार में आर्या सिद्धू का स्वागत करते हैं.'

बता दें कि आर्या नाम की संस्कृत शब्द 'आर्य' से जुड़ा हुआ है. इसका अर्थ श्रेष्ठ, सम्मानित या आदरणीय जैसे भावों से जोड़ा जाता है. संस्कृत के संदर्भों में 'आर्य' शब्द का इस्तेमाल किसी सम्मानित या श्रेष्ठ व्यक्ति के लिए किया जाता रहा है. वहीं, 'आर्या' स्त्रीलिंग रूप में एक सम्मानित महिला के अर्थ में भी इस्तेमाल होता है. वहीं संस्कृत शब्दकोशों में 'आर्या' को देवी पार्वती के एक नाम के तौर पर भी दर्ज किया गया है.  नवजोत सिंह सिद्धू की पोती के जन्म की खबर सामने आते ही लोग सोशल मीडिया के जरिए उन्हें लगातार बधाइयां दें रहे है. 

द कपिल शर्मा शो में नजर आते हैं नवजोत सिंह सिद्धू 

एंटरटेनमेंट की बात करें तो नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों एक बार फिर दर्शकों के बीच चर्चा में हैं. वह 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के पांचवें सीजन का भी हिस्सा हैं. नेटफ्लिक्स के इस शो में कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और अर्चना पूरन सिंह भी शामिल है. सिद्धू की शायरी, हंसी-मजाक और अपने खास अंदाज की वजह से शो में उनकी मौजूदगी दर्शकों के बीच काफी दिलचस्पी रहती है. 

ये भी पढ़ें- सोनू निगम का 27 साल पुराना गाना, हाथ में जलता दिया लेकर मां शेरावाली के चरणों में पहुंचे थे अक्षय कुमार, फैंस आज भी सॉन्ग सुन कहते हैं- जय माता दी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Navjot Singh Sidhu, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com