पूर्व क्रिकेटर और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू हाल ही में दादा बने थे, जिसकी गुड न्यूज उन्होंने अपने फैंस को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए दी थी. इतना ही नहीं उन्होंने अपने अमृतसर वाले घर का वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने पोती आर्या का वेलकम किया. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में अपने हंसी से सभी को चौंका देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू हाल ही में दादा बने थे और परिवार ने बेबी गर्ल का नाम आर्या सिद्धू रखा. इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने लेटेस्ट वीडियो शेयर किया, जिसमें अमृतसर वाले घर में चांदी के शिवलिंग से लेकर शिव मंदिर की झलक देखने को मिल रही है.
पोती के लिए सजाया अमृतसर वाला घर
नवजोत सिंह सिद्धू ने पोती आर्या के लिए अपने अमृतसर वाले घर को जगमग कर दिया. लाइटों से सजा घर देखने लायक लग रहा है. इसके अलावा मेन गेट को फूलों से सजाया गया. जहां लिखा गया है वेलकम. इसके बाद वीडियो में घर पर गाड़ियों में नवजोत सिंह सिद्धू का परिवार आता हुआ नजर आ रहा है. वहीं अगले ही पल मंदिर की झलक दिखाई गई है. जहां पर उनके दिवंगत माता पिता की तस्वीर देखने को मिल रही है.
यह भी पढ़ें | नुसरत फतेह अली खान का वो गाना, जिसकी फिल्म रिलीज के एक दिन बाद हुआ शहंशाह-ए-कव्वाली का निधन
चांदी का शिवलिंग और शिव के मंदिर ने खींचा ध्यान
वीडियो में नवजोत सिंह के घर का सबसे पवित्र हिस्सा दिखाया गया, जो था शिवजी का मंदिर. जहां पर चांदी के शिवलिंग की झलक भी देखने को मिलती है. इसके अलावा अन्य भगवानों की भी मूर्तियां नजर आ रही हैं. वहीं नवजोत सिंह सिद्धू शिवलिंग पर जल और फूल चढ़ाते हुए दिख रहे हैं. इतना ही नहीं अन्य वीडियो में वह गुरु ग्रंथ साहिब जी के सामने भी सिर झुकाते और माथा टेकते हुए नजर आ रहे हैं.
नवजोत सिंह सिद्धू का वर्कफ्रंट
नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों एक बार फिर दर्शकों के बीच चर्चा में हैं. वह 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के पांचवें सीजन का भी हिस्सा हैं. नेटफ्लिक्स के इस शो में कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और अर्चना पूरन सिंह भी शामिल हैं. सिद्धू की शायरी, हंसी-मजाक और अपने खास अंदाज की वजह से शो में उनकी मौजूदगी दर्शकों के बीच काफी दिलचस्पी रहती है. वहीं शनिवार के इस हफ्ते के एपिसोड में उनके क्रिकेट की दुनिया के खास दोस्त और पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें | आशिकी 2 के लिए बना था ये 12 साल पुराना गाना, इस फिल्म में टूटे दिल का दर्द किया बयां, मिथुन के लिरिक्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं