- वेस्ट बैंक में शुक्रवार को हुए हमले में कम से कम पांच इजरायली घायल हुए, जिनमें दो की स्थिति गंभीर है
- हमले के बाद इजरायली सेना ने दो फिलिस्तीनी संदिग्धों को गोली मारकर हताहत कर दिया और तलाशी अभियान जारी रखा
- प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने चुनाव से पहले सभी राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कर वेस्ट बैंक को बंद करने का आदेश दिया
इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में शुक्रवार को हुए एक हमले में कम से कम पांच इजरायली घायल हो गए. इसके बाद हुई गोलीबारी में दो संदिग्ध फिलिस्तीनी हमलावर मारे गए. इस गोलीबारी को देखने वाले न्यूज एजेंसी AFP के एक पत्रकार ने बताया कि फिलिस्तीनी शहर हेब्रोन के पास एक चेकपॉइंट पर, आम कपड़ों में मौजूद दो फिलिस्तीनी पुरुषों ने इजरायली बलों पर गोलियां चलाईं. उनके पास एक हैंडगन और एक ऑटोमैटिक राइफल थी.
इस घटना के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चुनाव से कुछ दिन पहले अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए. नेतन्याहू ने वेस्ट बैंक को बंद करने का आदेश दे दिया है. जहां हमास ने बिना इसकी जिम्मेदारी लेते हुए इस हमले की तारीफ की है वहीं इजराइल की सेना का कहना है कि हमले के बाद उसने वेस्ट बैंक में आतंकवाद-विरोधी आक्रामक अभियान शुरू किए हैं.
वेस्ट बैंक में क्या हुआ?
पत्रकार के अनुसार, इजरायली बलों ने जवाबी कार्रवाई में हमलावरों को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई. एक पेट्रोल स्टेशन के पास उनके शव पड़े थे, जबकि इजरायली सैनिक आसपास के इलाके में गश्त कर रहे थे.
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit | हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS केब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
वहीं इजरायली सेना ने बताया कि सुबह-सुबह हुए इस गोलीबारी के हमले के बाद, सैनिक जूडिया जंक्शन इलाके (जिसे फारश अल-हवा चेकपॉइंट भी कहा जाता है) में पहुंच गए. सेना ने एक बयान में कहा, "इजरायल डिफेंस फोर्सेज के सैनिकों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है और इलाके में तलाशी अभियान जारी है."
इजरायल की राजनीति में क्या चल रहा?
मंगलवार को होने वाले चुनाव में एक और कार्यकाल के लिए मैदान में उतरे पीएम नेतन्याहू ने इस हमले के कारण शुक्रवार को होने वाली सभी राजनीतिक बैठकें रद्द करने को कहा. वहीं इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री और कट्टरपंथी नेता इतामार बेन-गवीर ने इस हमले के बाद रामल्लाह स्थित 'फिलिस्तीनी अथॉरिटी' को खत्म करने की मांग की.
उन्होंने एक बयान में कहा, "फिलिस्तीनी अथॉरिटी को खत्म कर देना चाहिए, उसे निशस्त्र करना चाहिए और उसके आतंकी ढांचे को पूरी तरह से नष्ट कर देना चाहिए."
पूर्व सेना प्रमुख गादी आइसेनकोट, जो चुनाव में नेतन्याहू के मुख्य प्रतिद्वंद्वी हैं, उन्होंने सैनिकों की त्वरित कार्रवाई की तारीफ की. उन्होंने कहा, "सभी इजरायलियों की तरह, मैं भी घायलों के जल्द और पूरी तरह से ठीक होने की प्रार्थना करता हूं."
क्या फिलिस्तीनी सरकार का हाथ है?
फिलहाल ऐसा कोई सबूत नहीं है जिससे यह पता चले कि इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में काम करने वाली फिलिस्तीनी सरकार, यानी 'फिलिस्तीनी अथॉरिटी' का शुक्रवार के हमले से कोई संबंध है. गाजा में स्थित हमास ने हमले की इस घटना को एक "असाधारण वीरतापूर्ण अभियान" बताया है. एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार हमास ने मारे गए दो हमलावरों पर शोक तो जताया, लेकिन हमले की जिम्मेदारी नहीं ली. फिलिस्तीनी प्राधिकरण के सत्ताधारी 'फताह' गुट के विरोधी हमास ने एक बयान में कहा है कि यह हमला "हमारे लोगों के खिलाफ हो रहे अपराधों और क्रूर हमलों का एक स्वाभाविक और जायज जवाब" है.
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब वेस्ट बैंक में तनाव काफी बढ़ गया है. इसमें फिलिस्तीनी जैतून (ऑलिव) किसानों पर कट्टरपंथी इजरायली बसने वालों (सेटलर) द्वारा किए गए हमले भी शामिल हैं. साथ ही, यह घटना इजरायली चुनावों से कुछ दिन पहले हुई है.
फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों पर आधारित एएफपी (AFP) की एक रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर 2023 में गाजा युद्ध शुरू होने के बाद से, इस इलाके में इजरायली बलों या बसने वालों ने 1,113 फिलिस्तीनियों को मार डाला है. इजरायली आंकड़ों के मुताबिक, इसी दौरान फिलिस्तीनी हमलों या इजरायली सैन्य अभियानों में कम से कम 49 इजरायली मारे गए हैं, जिनमें आम नागरिक और सुरक्षाकर्मी शामिल हैं.
यह भी पढ़ें | 'मैं यहूदियों पर गोलियां चलाना चाहता हूं', हमास के चीफ रहे याह्या सिनवार के 10 साल के बेटे की चिट्ठी आई सामने
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं