Mohammad Kaif lon RCB captain Faf du Plessis : आरसीबी को राजस्थान के खिलाफ मैच में हार का सामना करना पड़ा है. 183 रन बनाने के बाद भी बेंगलुरु की टीम लक्ष्य का बचाव नहीं सकी और 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. बता दें कि जोस बटलर ने नाबाद 100 रनों की पारी खेली और राजस्थान को लगातार चौथे मैच में जीत दिला दी. मैच के बाद फाफ डु प्लेसिस ने पिच में हुए बदलाव को इसका दोष दिया जिसके बाद भारत के पूर्व दिग्गज मोहम्मद कैफ भड़क गए.
ये भी पढ़े- "ताकि ये बुनियादी गलतियां न हों..", RCB की हार के बाद इरफान पठान का रिएक्शन वायरल, बताया किस कारण मिल रही है लगातार हार
कैफ ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बात करते हुए फाफ को फटकार लगाई है और कहा है कि उन्हें अब बहाना बनाना बंद करना होगा. कैफ ने कहा, "फाफ सिर्फ बहाने बना रहे हैं और उन्हें ऐसा करना बंद कर देना चाहिए.' पिच को दोष देने से उन्हें किसी भी तरह से मदद नहीं मिलेगी. मैं इसे बेशर्मी कहूंगा. उनके पास इस बात का उचित जवाब नहीं था कि उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज ग्लेन मैक्सवेल को गेंदबाजी क्यों नहीं दी. फाफ ने कहा कि क्रीज पर दाएं हाथ के दो बल्लेबाज थे और इसीलिए मैक्सवेल को गेंद नहीं दी गई.. आप यह कैसे कह सकते हैं जबकि उन्होंने आपके लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं?"
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैफ ने आगे कहा, "जब टीम को डेथ ओवरों में रनों की जरूरत थी तो दिनेश कार्तिक डगआउट में बैठे थे..उनका हर बयान एक बहाना था. उन्हें सब कुछ विराट कोहली पर छोड़ने के बजाय मुख्य कोच एंडी फ्लावर के साथ जिम्मेदारी लेनी चाहिए." ये भी पढ़े- Jos Buttler: जोस बटलर ने किया "बड़ा धमाका", 15 साल के आईपीएल इतिहास में केवल दूसरे बल्लेबाज बने
मैच हारने के बाद आरसीबी कप्तान फाफ ने कहा था, "पिच धीमी थी और गेंद बल्ले पर नहीं आ रही थी. पहली पारी में रन बनाना आसान नहीं था. RR के लिए लक्ष्य का पीछा करना आसान हो गया. उनके स्पिनरों को भी ट्रैक से काफी मदद मिली. हम लगभग 190 रन का लक्ष्य बना रहे थे, लेकिन पिच ने हमारे लिए चीजें मुश्किल कर दी थी. "
बता दें कि एक ओर जहां कोहली ने 73 गेंद पर 113 रनों की नाबाद पारी खेली जिसके दम पर आरसीबी ने 183 रन 20 ओवर में बनाए थे, जिसके बाद राजस्थान ने 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं