Irfan Pathan on Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2024 (IPL 2024) में आरसीबी (RCB vs RR) को एक और हार नसीब हुई है. 19वें मैच में आरसीबी को राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से हरा दिया. अबतक आरसीबी के 5 मैच खेले हैं जिसमें 4 में उसे हार का सामना करना पड़ा है. लगातार हार ने आरसीबी के खेमे में खलबली मचा दी है. ऐसा लग रहा है कि इस बार भी आरसीबी का आईपीएल जीतने का सपना धरा का धरा ही रह जाएगा. बता दें कि आरसीबी को मिली हार के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने एक ऐसी बात की है जो सोशल मीडिया पर वायरल है.
ये भी पढ़े- Virat Kohli: एक और हार के टूटा कोहली का दिल, बुझे मन से कोच एंडी फ्लावर से गंभीर चर्चा करते दिखे
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दरअसल, इरफान ने उस बारे में बात की है जिसपर आरसीबी मैनेजमेंट को ध्यान देने की जरूरत है. पठान ने अपने पोस्ट में लिखा, "महिपाल लोमरोर घरेलू क्रिकेट में इसी पिच पर खेलते हैं और वह अंतिम 11 का हिस्सा नहीं थे.. उन्होंने कुछ फॉर्म भी दिखाया था. भारतीय कोचों को आईपीएल में शामिल होने की जरूरत है ताकि ये बुनियादी गलतियां न हों..यह तो केवल एक उदाहरण है."
Mahipal Lomror plays on this pitch in the domestic cricket n he wasn't part of the playing 11. He has shown some form too. Indian coaches needs to get involve in the ipl so these basic mistakes doesn't happen. This is just one example.
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) April 6, 2024
अब ये देखना है कि इरफान के द्वारा कही गई इन बातों पर मैनेजमेंट ध्यान देती है या नहीं. वैसे, मैच में कोहली ने 113 रन की पारी खेली थी. कोहली ने आईपीएल में आठवां शतक ठोका है. वहीं, दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स की ओर से जोस बटलर ने 58 गेंद पर शतक ठोका और टीम को 6 विकेट से शानदार जीत दिली है.
ये भी पढ़े- Jos Buttler: जोस बटलर ने किया "बड़ा धमाका", 15 साल के आईपीएल इतिहास में केवल दूसरे बल्लेबाज बने
इस जीत के साथ ही राजस्थान प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं. वहीं, आरसीबी को खासा नुकसन भी हुई है. अब आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में 4 हार के साथ आठवें नंबर पर है. यहां से बेंगलुरु को अपने हर मैच में कमाल का खेल दिखाना होगा और बड़ी जीत हासिल करनी होगी.
हालांकि आरसीबी अभी आखिरी पायदान पर नहीं है ऐसे में उसके पास टूर्नामेंट में वापसी करने का मौका है. मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 3 विकेट पर 183 रन बनाए जिसके बाद राजस्थान ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. बटलर को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं