इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में जैसे-जैसे समय आगे बढ़ रहा है, तो राजस्थान रॉयल्स भी अपने बॉक्स क्लिक कर रहा है. शनिवार को घर में आरसीबी (RR vs RCB) के खिलाफ रॉयल्स ने लगातार चौथी जीत तो हासिल की ही, वहीं पिछले तीन मैचों में नाकाम रहे स्टार बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) ने फॉर्म हासिल करते हुए 58 गेंदों पर 9 चौकों और 4 छक्कों से बड़ा धमाका कर डाला. यह एक बहुत ही खास उपलब्धि रही, जिसे बटलर को मिलाकर टूर्नामेंट के इतिहास में अभी तक दो ही बल्लेबाज हासिल कर सके हैं. और अगला कौन होगा और कब ऐसा करेगा, इसकी भी भविष्यवाणी नहीं ही की जा सकती.
बटलर ने फोड़ ही दिया बम!
पिछले तीन मैचों में फ्लॉप रहे बटलर पांचवें मैच में भी संघर्षरत दिखाई पड़े, लेकिन कुछ देर पिच पर समायोजन हासिल करने बाद वह पुराने बटलर बन गए. और उन्होंने आरसीबी के गेंदबाजों को जमकर निशाने पर लिया. और पारी के 19वें ओवर की कैमरून ग्रीन की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ने के साथ ही जब बटलर ने टीम को जीत दिलाने के साथ ही अपना शतक पूरा किया, तो उन्हें भी अंदाजा नहीं था कि उन्होंने क्या कर दिखाया है. कुल मिलाकर यह बटलर का आईपीएल में छठा शतक रहा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इतिहास में बने केवल दूसरे बल्लेबाज
शतक जड़ने के सात ही जोस बटलर आईपीएल के इतिहास में सिर्फ दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने अपने सौवें मैच में शतक बनाया. इससे पहले केएल राहुल (बनाम मुंबई, 2022) ने यह कारनााम किया था. और इन दोनों के अलावा कोई भी खिलाड़ी आईपीएल के अपने सौवें मैच में शतक नहीं बना सका है. तीसरे नंबर पर फैफ डु प्लेसी (86, बनाम चेन्नई, साल 2021), चौथे पर डेविड वॉर्नर (69, बनाम आरसीबी, 2017) और पांचवें नंबर पर मुरली विजय (59 रन, बनाम आरपीएस, साल 2016) हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं