विज्ञापन

अफगानिस्तान में देर रात भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई तीव्रता

यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के अनुसार, भूकंप 190 किमी (118.06 मील) की गहराई पर आया. अफगानिस्तान में भूकंप आने के बाद लोग घरों से बाहर निकल गए.

अफगानिस्तान में देर रात भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई तीव्रता
अफगानिस्तान में भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की अब तक खबर नहीं है. (फोटो-एनडीटीवी)
  • अफगानिस्तान में रविवार देर रात रिक्टर स्केल पर 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था जो रात 11 बजकर 14 मिनट पर दर्ज हुआ
  • भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में 36.157 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 71.240 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था
  • यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर के अनुसार भूकंप 190 किलोमीटर की गहराई पर आया था

अफगानिस्तान में रविवार देर रात भूकंप के झटके दर्ज किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई. NCS के अनुसार, भूकंप भारतीय समयानुसार रात 11 बजकर 14 मिनट और 22 सेकंड पर आया. इसका केंद्र अफगानिस्तान में 36.157 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 71.240 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था.

Latest and Breaking News on NDTV

यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के अनुसार, भूकंप 190 किमी (118.06 मील) की गहराई पर आया. अफगानिस्तान में भूकंप आने के बाद लोग घरों से बाहर निकल गए. अब तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र के अनुसार, रविवार को नेपाल के बैतडी जिले में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया. अनुसंधान केंद्र ने बताया कि रविवार दोपहर को आए इस भूकंप का केंद्र नेपाल-भारत सीमा के पास, सुदूर पश्चिम प्रांत के बैतडी जिले के दिलासैनी इलाके में था.बैतड़ी और दार्चुला जिलों के आसपास के इलाकों में भी झटके महसूस किए गए. हालांकि, अभी तक भूकंप से किसी तरह के भौतिक नुकसान की कोई तत्काल खबर नहीं है.

यह भी पढ़ें-

पुतिन ने धीरे-धीरे कैसे जेलेंस्की को यूक्रेन से लेकर दुनिया में कर दिया अलग-थलग, हर नेता के लिए है बड़ी सीख

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Earthquake, Earthquake Afghanistan, Afghanistan, Afghanistan Earth Quake, Afghanistan Earth Quake News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com