दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में चल रहा छात्रों के प्रदर्शन लगातार बढ़ता जा रहा है. रविवार को ऑनलाइन क्लास के विरोध में छात्रों ने फिर से प्रदर्शन किया. मशाल जुलूस तक निकाला. इधर जामिया प्रशासन की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के दो और समाजपवादी पार्टी के एक सांसद के खिलाफ FIR दर्ज की है. दिल्ली पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जामिया एडमिनिस्ट्रेशन की शिकायत पर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी और इमरान मसूद के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. वहीं रामपुर के समाजवादी पार्टी के सासंद मोहिबुल्लाह नदवी पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है.
जामिया नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई FIR
दिल्ली के जामिया नगर पुलिस स्टेशन में इन तीनों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज की गई है. मिली जानकारी के अनुसार जामिया प्रशासन ने इन तीनों के खिलाफ अनधिकृत प्रवेश को लेकर पुलिस में शिकायत दी थी. जिसके बाद पुलिस ने इन तीन सांसदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर प्रदर्शन
मालूम हो कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं. यहां कई छात्र कई दिनों से धरने पर बैठे हैं. जामिया प्रशासन ने इस प्रदर्शन के दौरान अशांति भड़काने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के लोकसभा सदस्य इमरान मसूद, राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी और मोहिबुल्लाह नदवी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
SFI का आरोप- कई छात्रों को हिरासत में लिया गया
इधर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने आरोप लगाया है कि सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने द्वार 7 के बाहर छात्रों को हिरासत में ले लिया. छात्रों का एक वर्ग जामिया मिलिया इस्लामिया स्टूडेंट्स यूनियन (जेएमआईएसयू) को बहाल करने की मांग कर रहा है, और चार छात्र 13 दिन से भूख हड़ताल पर हैं.
प्रदर्शन के कारण ऑनलाइन हो चुकी क्लास
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, एसएफआई ने इस स्थिति को छात्रों के खिलाफ की गई सख्त कार्रवाई बताया. शनिवार को, सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए विश्वविद्यालय ने कक्षाएं ऑनलाइन कर दीं. विश्वविद्यालय के अनुसार, उसी दिन कुलपति मजहर आसिफ और कुलसचिव मो. महताब आलम रिज़वी सहित 1,500 से अधिक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने अंसारी सभागार के लॉन से द्वार 7 तक मार्च किया, ताकि वे प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना आंदोलन वापस लेने के लिए मना सकें.
छात्राओं को घसीटा, तंबू उखाड़ दिए
इसने बताया कि कर्मचारियों ने लगभग दो घंटे तक बार-बार आग्रह किया, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने वह स्थान खाली करने से इनकार कर दिया. एसएफआई की जामिया इकाई ने आरोप लगाया कि प्रॉक्टर और कुलसचिव ने, सुरक्षा सलाहकार के साथ मिलकर, भूख हड़ताल कर रहे लोगों को वहां से हटाने की कोशिश की, उनके तंबू उखाड़ दिए और छात्राओं को घसीटा.
जामिया के पास भारी पुलिस बल तैनात
विश्वविद्यालय प्रशासन ने आरोप लगाया कि कुछ छात्रों ने सुरक्षा गार्डों और शिक्षकों को धक्का दिया. वहीं, एक छात्र ने कहा कि परिसर के बाहर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, और छात्रों को अंदर जाने से रोका जा रहा है, यहां तक कि उन्हें हिरासत में भी लिया जा रहा है.
2006 से नहीं हुई है जामिया में छात्रसंघ चुनाव
ऑनलाइन कक्षा के अपने आदेश में, विश्वविद्यालय ने छात्रों को परिसर न आने का निर्देश दिया और कहा कि अगले आदेश तक परिसर के द्वार तथा पुस्तकालय बंद रहेंगे. यह विरोध प्रदर्शन लगभग दो सप्ताह पहले छात्रसंघ को बहाल करने की मांग को लेकर शुरू हुआ था. छात्रसंघ चुनाव 2006 से नहीं हुए हैं.
यह भी पढ़ें - जामिया छात्रों की हंगर स्ट्राइक के बीच MP इमरान प्रतापगढ़ी और इमरान मसूद पर माहौल बिगाड़ने का आरोप, पुलिस से शिकायत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं