Liam Livingstone Batting: लियाम लिविंगस्टोन के 48 गेंद में 94 रन के बावजूद पंजाब किंग्स आईपीएल (IPL 2023) के अहम मुकाबले में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स से 15 रन से हारकर प्लेआफ की दौड़ से लगभग बाहर हो गई. पहले ही प्लेआफ (IPL 2023 Playoff) की दौड़ से बाहर हो चुकी दिल्ली ने पंजाब के रंग में भंग डालते हुए रिली रोसोयू के 37 गेंद में नाबाद 82 रन की मदद से दो विकेट पर 213 रन बनाये. जवाब में पंजाब की टीम आठ विकेट पर 198 रन ही बना सकी. इंग्लैंड के बल्लेबाज लिविंगस्टोन ने पांच चौकों और नौ छक्कों की मदद से बेहतरीन पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके.
Liam leaving us on the edge of our seats with his electrifying performance! 🔥🤩#PBKSvDC #IPLonJioCinema #TATAIPL #IPL2023 #EveryGameMatters | @PunjabKingsIPL @liaml4893 pic.twitter.com/XwLZT8tnL1
— JioCinema (@JioCinema) May 17, 2023
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इस हार के बाद पंजाब के 13 मैचों में 12 ही अंक है और आखिरी मैच जीतने पर उसके 14 अंक होंगे जो प्लेआफ में पहुंचने के लिये काफी नहीं होंगे. उसका नेट रनरेट भी माइनस 0.308 है. दूसरी ओर दिल्ली दस टीमों में नौवें स्थान पर है. पंजाब किंग्स 2014 में फाइनल में पहुंचने के बाद से पिछले नौ साल में अंतिम चार में जगह नहीं बना सकी है. दिल्ली के खराब क्षेत्ररक्षण का भी टीम फायदा नहीं उठा सके. दिल्ली ने लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) को तीन के स्कोर पर, अथर्व तायडे को 35 पर जीवनदान दिया और दोनों बार गेंदबाज कुलदीप यादव थे. दिल्ली ने लिविंगस्टोन और तायडे को रनआउट करने का मौका भी गंवाया.
WHAT DRAMA! WHAT. A. FINISH! 👏 👏@DelhiCapitals hold their nerve and overcome the @liaml4893 storm to seal a 1⃣5⃣-run victory 🙌 🙌
— IndianPremierLeague (@IPL) May 17, 2023
Scorecard ▶️ https://t.co/lZunU0ICEw #TATAIPL | #PBKSvDC pic.twitter.com/8uwoxAunC5
पंजाब ने 42 गेंद में 55 रन बनाने वाले तायडे को रिटायर्ड आउट करने का फैसला किया क्योंकि पारी के दूसरे चरण में वह खेल नहीं पा रहे थे. लिविंगस्टोन ने तेजी से रन बनाकर 30 गेंद में 50 रन पूरे किये. एक समय पंजाब को चार ओवर में 79 रन चाहिये थे लेकिन बाद में दो ओवर में 38 रन की जरूरत थी. लिविंगस्टोन ने 17वें ओवर में खलील अहमद को बेहतरीन स्ट्रोक्स लगाकर 20 रन निकाले. अगले ओवर में मुकेश कुमार (Mukesh Kumar Sixes) ने तीन छक्के दे डाले. एनरिच नॉर्किया ने 19वें ओवर में सिर्फ पांच रन देकर सैम कुरेन का विकेट लिया और पंजाब को हार की ओर धकेल दिया.
इससे पहले दिल्ली को शानदार शुरूआत दिलाते हुए एक महीने बाद वापसी कर रहे पृथ्वी साव ने 54 रन बनाये. शॉ ने आखिरी मैच 20 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला था. उन्होंने 35 गेंद में 50 रन पूरे किये जो आईपीएल में पिछली 13 पारियों में उनका पहला अर्धशतक है. उन्होंने अपनी पारी में 38 गेंद खेलकर सात चौके और एक छक्का जड़ा. कप्तान डेविड वॉर्नर ने 31 गेंद में पांच चौकों और दो छक्कों के साथ 46 रन बनाये.
दोनों ने पहले विकेट के लिये 94 रन जोड़े जो इस सत्र की उनकी सबसे बड़ी साझेदारी है. इसके बाद रोसोयू ने आईपीएल में पहला अर्धशतक 25 गेंदों में पूरा किया. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के अपने साथी खिलाड़ी कैगिसो रबाडा को छक्का लगाकर हाथ खोले. रबाडा ने तीन ओवर में 36 रन दे डाले जबकि सैम कुरेन ने 36 रन देकर दो विकेट लिये. दिल्ली ने पावरप्ले के छह ओवर में बिना किसी नुकसान के 61 रन बनाये. यह दूसरी बार था जब दिल्ली ने पावरप्ले में विकेट नहीं गंवाया.
वॉर्नर ने कुरेन को लगातार चौके लगाये और इसके बाद रबाडा की गेंदों की धुनाई की. उन्होंने रबाडा को तीन गेंद के भीतर दो छक्के लगाकर उस ओवर में 17 रन निकाले. वॉर्नर और साव ने पांच ओवर में ही दिल्ली के 50 रन पूरे कर दिये. टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने वाली पंजाब ने वॉर्नर को 39 के स्कोर पर जीवनदान भी दिया जब राहुल चाहर ने उनका कैच छोड़ा. शिखर धवन ने बेहतरीन कैच लेकर वॉर्नर को रवाना किया लेकिन तब तक वह बड़े स्कोर की नींव रख चुके थे.
--- ये भी पढ़ें ---
* VIDEO: 37 साल में गब्बर की ऐसी फुर्ती, हवा में छलांग लगाकर Shikhar Dhawan ने ऐसे लपका David Warner का कैच
* PBKS vs DC: Shikhar Dhawan का छलका दर्द, अपने इस फैसले पर जताया अफ़सोस, बताई हार की वजह
MI vs LSG: जीत के बाद Mohsin Khan ने बताया, अपने करियर का सबसे डरावना एहसास
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं