- लियाम लिविंगस्टोन ने रचा इतिहास
- इंग्लैंड के लिए यह कारनामा करने वाले बनें पहले बल्लेबाज
- इंग्लैंड ने नीदरलैंड के खिलाफ बनाया वनडे इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
इंग्लैंड और नीदरलैंड (England vs Netherlands) के बीच जारी तीन मैचों की वनडे श्रृंखला (ODI Series) का पहला मुकाबला आज एम्स्टेलवीन (Amstelveen) में खेला जा रहा है. इस वनडे मुकाबले में इंग्लिश टीम ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया है. दरअसल टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने नीदरलैंड के सामने चार विकेट के नुकसान पर 498 रनों का पहाड़ सरीखा स्कोर खड़ा किया है, जो वनडे इतिहास का सबसे स्कोर है.
इंग्लिश टीम के लिए आज जेसन रॉय ने पारी की शुरुआत करते हुए सात गेंद में एक, फिल साल्ट ने 93 गेंद में 14 चौके एवं तीन छक्के की मदद से 122, डेविड मलान ने 109 गेंद में नौ चौके एवं तीन छक्के की मदद से 125, विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने 70 गेंद में सात चौके एवं 14 छक्के की मदद से नाबाद 162, कैप्टन इयोन मॉर्गन ने एक गेंद में शून्य और लियाम लिविंगस्टोन ने निचलेक्रम में महज 22 गेंद में छह चौके एवं छह छक्के की मदद से 66 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
50 OFF 17 BALLS????
— England's Barmy Army (@TheBarmyArmy) June 17, 2022
Take a bow Liam Livingstone ????????????????????????????#NEDvENG pic.twitter.com/9c3xg1bsF9
मैच के दौरान 28 वर्षीय इंग्लिश ऑलराउंडर खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) एक खास उपलब्धी हासिल करते-करते रह गए. दरअसल वनडे इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड पूर्व अफ्रीकी खिलाड़ी एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) के नाम दर्ज है. डिविलियर्स ने वनडे क्रिकेट में साल 2015 में महज 16 गेंद में अर्धशतक ठोका था.
वहीं लिविंगस्टोन ने आज नीदरलैंड के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. लिविंगस्टोन ने आज अपनी इस उम्दा अर्धशतकीय पारी के दौरान 22 गेंदों सामना करते हुए 300 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 66 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. लिविंगस्टोन ने इस दौरान एक ओवर में चार छक्के और दो चौके समेत 32 रन भी ठोके. लियाम लिविंगस्टोन वनडे इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के पांचवें और अपने देश के पहले बल्लेबाज बनें हैं.
* ""VIDEO: पाकिस्तानी गेंदबाजों ने मचाया कहर, देखिए किस तरह विडींज बल्लेबाजों की उड़ाई गिल्लियां
* 'नहीं लग रहा था कि वो आउट होंगे. हम बड़ी मुश्किल में पड़ चुके थे': जब AUS के लिए मुसीबत बने Virat Kohli
* "VIDEO: गेंदबाज ने छोड़ा "अब तक का सबसे आसान कैच", उसके बाद जो हुआ वो देखकर सब हंसने लगे
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं