- भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा T20 मुकाबला आज
- सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें
- भारत के लिए आज का मुकाबला भी 'करो या मरो'
भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच जारी पांच मैचों की T20 इंटरनेशनल श्रृंखला का चौथा मुकाबला आज शाम 7.30 बजे से राजकोट स्थित सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. आज के मुकाबले में जब भारतीय टीम मैदान में उतरेगी तो उसकी मंशा साफ रहेगी कि वह यह मुकाबला जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 2-2 से बराबरी करे. इसके पश्चात् दोनों टीमों के बीच जारी इस सीरीज का पांचवां मुकाबला एक तरह से फाइनल मुकाबले की तरह खेला जाएगा. आज के मुकाबले के शुरू होने से पहले बात करें आज के मुकाबले में भारतीय टीम किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतर सकती है, तो वो इस प्रकार है-
ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ करेंगे पारी की शुरुआत:
चौथे T20 मुकाबले में शायद ही कैप्टन ऋषभ पंत सलामी जोड़ी के साथ कोई छेड़छाड़ करें. पिछले मुकाबले में दोनों ही सलामी बल्लेबाज जबरदस्त फॉर्म में नजर आए थे. तीसरे T20 मुकाबले में जहां ऋतुराज गायकवाड़ ने महज 35 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से 57 रन की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं ईशान किशन ने भी अपने बल्ले की चमक बिखेरते हुए 35 गेंद में पांच चौके एवं दो चौके की मदद से 54 रनों की तेजतर्रार अर्धशतकीय पारी खेली.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इन बल्लेबाजों पर रहेगी मध्यक्रम की जिम्मेदारी:
चौथे T20 इंटरनेशनल मुकाबले में मध्यक्रम की जिम्मेदारी विशेष रूप से 27 वर्षीय अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर, कैप्टन ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या के उपर रहेगी. इसके अलावा मैच फिनिश करने की जिम्मेदारी हाल ही में आईपीएल में धमाल मचाने वाले 37 वर्षीय अनुभवी बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के कंधो पर रहेगी.
जारी श्रृंखला में अबतक अय्यर, पंत और पांड्या अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद बड़ी पारी खेलने में नाकामयाब रहे हैं. ऐसे में भारतीय फैंस को उम्मीद रहेगी कि ये खिलाड़ी आज अपने बल्ले से चमक बिखेरें.
इन गेंदबाजों के साथ मैदान में उतर सकते हैं कैप्टन पंत:
कैप्टन पंत चौथे T20 मुकाबले में आवेश खान की जगह युवा आईपीएल सनसनी अर्शदीप सिंह को मौका दे सकते हैं. अर्शदीप ने पिछले कुछ सीजन से आईपीएल में काफी किफायती गेंदबाजी की है, जबकि मौजूदा सीरीज में खान काफी महंगे साबित हो रहे हैं. इसके अलावा हर्षल पटेल और भुवनेश्वर कुमार का खेलना कन्फर्म नजर आ रहा है.
वहीं स्पिन विभाग में एक बार फिर कैप्टन पंत अक्षर पटेल और युजवेंद्र चहल की जोड़ी के साथ मैदान में उतर सकते हैं. पटेल गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी करने में भी माहिर हैं.
चौथे T20 मुकाबले के लिए इस प्रकार हो सकती है भारतीय प्लेइंग इलेवन:
ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह.
* ""VIDEO: पाकिस्तानी गेंदबाजों ने मचाया कहर, देखिए किस तरह विडींज बल्लेबाजों की उड़ाई गिल्लियां
* 'नहीं लग रहा था कि वो आउट होंगे. हम बड़ी मुश्किल में पड़ चुके थे': जब AUS के लिए मुसीबत बने Virat Kohli
* "VIDEO: गेंदबाज ने छोड़ा "अब तक का सबसे आसान कैच", उसके बाद जो हुआ वो देखकर सब हंसने लगे
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं