पिछले दिनों से एशिया कप में टीम इंडिया के पाकिस्तान जाने के मुद्दे को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच शीत युद्ध सा चल रहा है. भारत के पाकिस्तान न आने को लेकर बुरी तरह भड़के पीसीबी ने पिछले कुछ महीनों के भीतर न जाने क्या-क्या बयान भारत के खिलाफ दिए हैं. बहरहाल, अब बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने साफ कर दिया है कि एशिया कप के आयोजन को लेकर कोई भी आखिरी फैसला फैसला एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की शीर्ष सदस्यों से विचार-विमर्श के बाद लिया जाएगा.
SPECIAL STORIES:
शाह ने कहा कि एशिया कप के आयोजन को लेकर अभी तक कोई भी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है. फिलहाल हम आईपीएल के साथ व्यस्त हैं, लेकिन श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के शीर्, अधिकारी फाइनल मुकाबला देखने के लिए आ रहे हैं. इस दौरान हम एशिया कप को लेकर विचार-विमर्श करेंगे. और इसके बाद ही कोई अंतिम फैसला लिया जाएगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बता दें कि इस बार एशिया कप की मेजबानी की बारी पाकिस्तान की है, लेकिन भारत सरकार की विदेश नीति के तहत बीसीसीआई ने टीम को पाकिस्तान भेजने से बहुत पहले ही इनकार कर दिया था. और तभी से पाकिस्तान इस मुद्दे को लेकर एकदम लाल-पीला हो गया है. हाल ही में पीसीबी के चेयरमैन नजम सेठी ने ठहायब्रिड मॉडल (अलग-अलग स्थलों पर मैच)" के आयोजन का प्रस्ताव रखा था. इसके तह चार मैच पाकिस्तान में खेले जाने की पेशकश की गयी थी.
सूत्रों के अनुसार सेठी के हायब्रिड मॉडल के तहत श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल और अफगानिस्तान चार मैच पाकिस्तान में खेलें, जबकि भारत अपने सभी मैच तटस्थ स्थान पर खेले. इस मॉडल को एक समाधान के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन अंतिम फैसला अभी लिया जाना बाकी है. इस मॉडल के तहत भारत-पाकिस्तान के दो मैच श्रीलंका में भी खेले जाएंगे, लेकिन पीसीबी चाहता है कि ये मैच दुबई में आयोजित हों.
--- ये भी पढ़ें ---
* MI के इन तीन खिलाड़ियों ने Naveen Ul Haq को पढ़ाया Sweet Mango का पाठ, तस्वीरें हुई वायरल
* Naveen Ul Haq के जश्न के अंदाज पर Sunil Gavaskar का बड़ा बयान, "इसे समझ नहीं पाया"
LSG vs MI IPL 2023 Eliminator: Lucknow Tournament से बाहर, Qualifier-2 में अब MI की भिड़ंत GT से
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं