विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2025

जेसन गिलेस्पी ने चुने भारत के 5 सबसे महान तेज गेंदबाज, कपिल देव नहीं, यह बॉलर है दुनिया का सर्वश्रेष्ठ

Top 5 Indian ODI Fast Bowler by Jason Gillespie: भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने वाली है. टी-20 सीरीज का पहला मैच आज से खेला जाएगा. उससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने भारत के 5 सबसे महान तेज गेंदबाजों का चुनाव किया है

जेसन गिलेस्पी ने चुने भारत के 5 सबसे महान तेज गेंदबाज, कपिल देव नहीं, यह बॉलर है दुनिया का सर्वश्रेष्ठ
Jason Gillespie on Top 5 Indian Fast Bowler: जेसन गिलेस्पी ने चुने भारत के 5 सबसे महान तेज गेंदबाज
  • जेसन गिलेस्पी ने भारतीय वनडे क्रिकेट के टॉप पांच सबसे महान तेज गेंदबाजों का चयन किया है
  • जसप्रीत बुमराह को गिलेस्पी ने भारतीय क्रिकेट का सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज करार दिया है.
  • गिलेस्पी ने कपिल देव को दूसरे स्थान पर और जवागल श्रीनाथ को तीसरे स्थान पर रखा है.

Top 5 Indian ODI Fast Bowler by Jason Gillespie भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच भारत ने जीता था. अब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया  के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने वाली है. टी-20 सीरीज का पहला मैच आज से खेला जाएगा. उससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने वनडे क्रिकेट से भारत के 5  सबसे महान तेज गेंदबाजों का चुनाव किया है. गिलेस्पी ने भारतीय तेज गेंदबाजों में सबसे सर्वश्रेष्ठ बुमराह को माना है. गिलेस्पी ने पहले नंबर पर बुमराह को जगह दी है. दूसरे नंबर पर गिलेस्पी  की पसंद कपिल देव बने हैं तो वहीं, नंबर 3 पर पूर्व कंगारू गेंदबाज ने जवागल श्रीनाथ का चयन किया है. इसके अलावा जेसन गिलेस्पी ने नंबर 4 पर मोहम्मद शमी को चुना है. वहीं, नंबर 5 पर जेसन गिलेस्पी की पसंद जहीर खान बने हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

जसप्रीत बुमराह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बॉलर

जेसन गिलेस्पी ने जसप्रीत बुमराह को भारतीय क्रिकेट का सबसे बेहतरीन बॉलर करार दिया है. गिलेस्पी ने माना कि बुमराह का असर असाधारण है. बता दें कि बुमराह ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. अबतक अपने वनडे करियर में बुमराह ने 89 मैच खेलकर 149 विकेट लिए हैं. बुमराह न सिर्फ वनडे में बल्कि टेस्ट में भी अपनी गेंदबाजी से दुनिया को चौंका रहे हैं. बुमराह ने टेस्ट में 50 मैच खेलकर 226 विकेट लिए हैं. 

जेसन गिलेस्पी के रिकॉर्ड के बारे में बात करें तो इस ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने अपने करियर में 71 टेस्ट में 259 विकेट लिए. वहीं, वनडे में 142 विकेट लेने में सफल रहे .गिलेस्पी  के नाम एक दोहरा शतक लगाने का भी रिकॉर्ड दर्ज है. 

Latest and Breaking News on NDTV

गिलेस्पी ने टेस्ट में ठोका दोहरा शतक 

गिलेस्पी टेस्ट में नाइटवाचमैन के तौर पर दोहरा शतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज हैं.  उन्होंने 425 गेंद पर नाबाद 201 रन की पारी खेली जिसमें 26 चौके और 2 छक्के भी लगाए.

लेखक के बारे में
img
विशाल कुमार
Chief Sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jason Gillespie, Australia Vs India 2025, Cricket, India, Australia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com