विज्ञापन

वीडी सतीशन हो सकते हैं केरलम के नए मुख्यमंत्री, कल कांग्रेस करेगी नाम का ऐलान: सूत्र

केरल में नए मुख्यमंत्री का ऐलान कल होगा. सूत्रों के मुताबिक वीडी सतीशन राज्य के नए सीएम होंगे.

वीडी सतीशन हो सकते हैं केरलम के नए मुख्यमंत्री, कल कांग्रेस करेगी नाम का ऐलान: सूत्र
  • केरल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के दस दिन बाद भी मुख्यमंत्री पद के लिए नाम का आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है
  • सूत्रों के अनुसार कांग्रेस केरल में वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री पद के लिए चुन सकती है
  • दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की बैठक हुई जिसमें मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करने का निर्णय लिया गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

केरल विधानसभा चुनाव के नतीजे जारे हुए 10 दिन हो गए हैं. लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं हो पाया है. इस बीच बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस वीडी सतीशन को सीएम पद के लिए चुन सकती है. कल यानी 14 मई को पार्टी सीएम के नाम का ऐलान करेगी. कांग्रेस ने कहा है कि आलाकमान ने मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर अपनी चर्चाएं पूरी कर ली हैं. 

कांग्रेस कल करेगी सीएम के नाम का ऐलान

दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की एक हाई-लेवल बैठक हुई, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता शामिल हुए. इस बैठक के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि 14 मई को सीएम के नाम का ऐलान किया जाएगा. उन्होंने कहा कि केरल में कांग्रेस विधायक दल के सदस्यों द्वारा अधिकृत किए जाने के बाद कांग्रेस आलाकमान ने सभी चर्चाएं पूरी कर ली हैं. केरल का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस पर फैसला गुरुवार को होगा.

वायनाड में लगे पोस्टर

मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में हो रही देरी पर जहां विरोधी कांग्रेस पर तंज कस रहे हैं, वहीं पार्टी में भी नाराजगी देखने को मिल रही है. वायनाड में जिला कांग्रेस कार्यालय के पास राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं. इन पोस्टरों में आरोप लगाया गया है कि दोनों नेता केसी वेणुगोपाल को केरल का मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि राज्य में उनके खिलाफ माहौल है.

पोस्टरों में लिखा गया है, “केरल आपको कभी माफ नहीं करेगा.” एक अन्य पोस्टर में लिखा गया, “वायनाड दूसरा अमेठी बन जाएगा.” यह टिप्पणी 2019 में अमेठी लोकसभा सीट पर राहुल गांधी की हार की ओर इशारा करती है. वायनाड कभी राहुल गांधी का सबसे सुरक्षित राजनीतिक क्षेत्र माना जाता था और अब यहां से प्रियंका गांधी सांसद हैं. ऐसे में इसी क्षेत्र से उठ रहा विरोध गांधी परिवार के लिए बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है.

बता दें कि 140 सदस्यीय केरल विधानसभा में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ ने 102 सीटों पर जीतकर बहुमत हासिल किया. इसके बावजूद मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला नहीं होने से पार्टी की किरकिरी हो रही है. यहां तक कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सनी जोसेफ ने भी माना कि इस देरी से जीत की चमक फीकी पड़ रही है. मुख्यमंत्री पद की दौड़ में तीन बड़े नेता सबसे आगे हैं—केसी वेणुगोपाल, वीडी सतीशन और रमेश चेन्निथला.

यह भी पढ़ें: राहुल-प्रियंका को धमकी, वायनाड को बना देंगे अमेठी, अगर केरलम के सीएम बने केसी वेणुगोपाल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com