विज्ञापन

2026 में नंबर 1 बनने का मौका, आज अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी-20 में इतिहास रच सकते हैं ईशान किशन

आज दूसरे टी-20 में ईशान किशन के पास इतिहास रचने का मौका होगा. साल 2026 में ईशान शानदार फॉर्म में हैं और इस साल उनकी बल्लेबाजी ने तहलका मचा रखा है.

2026 में नंबर 1 बनने का मौका, आज अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी-20 में इतिहास रच सकते हैं ईशान किशन
Ishan Kishan के पास इतिहास रचने का मौका

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में ईशान किशन के पास साल 2026 में सबसे बड़ा कमाल करने का मौका होगा. बता दें कि ईशान ने इस साल टी-20 इंटरनेशनल में अबतक 24 मैचों में 854 रन बनाए हैं. अब अगर दूसरे टी-20 में आज ईशान 42 रन बना पाने में सफल रहते हैं तो वह साल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले नंबर 1 बल्लेबाज बन सकते हैं. इसके लिए आज ईशान को फिर से बेहतरीन पारी खेलनी होगी. बता दें कि इस समय साल 2026 में टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन ऑस्ट्रिया के करणवीर सिंह के नाम है, जिन्होंने 24 मैचों में 895 रन बनाए हैं .

वहीं, तीसरे नंबर पर हमजा खान हैं जिन्होंने 18 मैचों में 610 रन बनाने में अबतक सफलता हासिल कर ली है. चौथे नंबर पर भारत के अभिषेक शर्मा हैं जिन्होंने इस साल अबतक 24 मैचों में 596 रन बनाए हैं. पांचवें नंबर पर वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर हैं जिनके नाम साल 2016 में 16 मैचों में 566 रन बनाने का कारनामा दर्ज है. 

साल 2026 में टी-20- इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉर 5 बल्लेबाज

  1. करणवीर सिंह (ऑस्ट्रिया) - 24 मैचों में 895 रन
  2. ईशान  किशन (भारत) - 24 मैचों में 854 रन
  3. हमजा खान (रवांडा) - 18 मैचों में 610 रन
  4. अभिषेक शर्मा (भारत) - 24 मैचों में 596 रन
  5. शिमरोन हेटमायर (वेस्टइंडीज) - 16 मैचों में 566 रन

इसके अलावा ओवरऑल ईशान ने टी-20 में 39 मैच खेलकर 1456 रन बनाए हैं जिसमें 1 शतक और 12 अर्धशतक शामिल है. ईशान साल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर है. इस मामले में पहले नंबर पर मिचेल मार्श हैं जिनके नाम इस साल 37 टी-20 मैच में 1544 रन दर्ज है. 

बता दें कि अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी-20 मैच में ईशान ने 42 रन की पारी खेली थी जिसमें 5 चौका और एक छक्का शामिल था. ऐसे में पूरी उम्मीद है कि इस मैच में ईशान का बल्ला फिर से गरजेगा. 

ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा टॉप-5 में, पथिरागे नंबर-3, वर्ल्ड चैंपियनशिप इतिहास में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप-10 जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें- भारत-अफगानिस्तान दूसरा टी20 आज , फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?

ये भी पढ़ें- वरुण चक्रवर्ती- वैभव सूर्यवंशी बाहर, संजू-अभिषेक ओपनर, अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी-20 में ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग 11

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ishan Pranav Kumar Pandey Kishan, India Vs Afghanistan 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com