विज्ञापन

वरुण चक्रवर्ती- वैभव सूर्यवंशी बाहर, संजू-अभिषेक ओपनर, अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी-20 में ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग 11

रिस्ट-स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ पूरी सीरीज से बाहर हो गए , उनके जापान में होने वाले आगामी एशियन गेम्स में खेलने पर भी संदेह पैदा हो गया है, ऐसे में सबसे बड़ा सवाल भारतीय प्लेइंग 11 को लेकर है.

वरुण चक्रवर्ती- वैभव सूर्यवंशी बाहर, संजू-अभिषेक ओपनर, अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी-20 में  ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग 11
दूसरे टी-20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11

दूसरे टी-20 से पहले भारत को झटका लगा है. वरुण चक्रवर्ती साइड स्ट्रेन के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल अब भारतीय प्लेइंग इलेवन को लेकर है. ऐसे में आज दूसरे टी-20 में उनकी जगह रवि बिश्नोई को मौका मिल सकता है. इसेक अलावा वैभव सूर्यवंशी को पहले मैच में भारत की इलेवन में शामिल नहीं किया गया था. संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की थी. लेकिन पहले मैच में संजू केवल 10 रन बनाकर आउट हो गए, जिसके बाद टीम मैनेजमेंट एक बार फिर निशाने पर आ गया है. 

पूर्व क्रिकेटरों ने वैभव को इलेवन से बाहर रखने पर सवाल खड़े किए हैं. मोहम्मद कैफ सीधे तौर पर माना है कि टीम मैनेजमेंट टॉप 3 बल्लेबाजों को लेकर असमंजस की स्थिति में है. ऐसे में अब यह देखना काफी दिलचस्प होने वाला है कि दूसरे मैच में क्या वैभव की वापसी होगी या फिर भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं होगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

वैभव सूर्यवंशी बिना कारण इलेवन से हो रहे हैं बाहर

वैभव सूर्यवंशी को इस साल जून में आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की T20I सीरीज के लिए पहली बार भारतीय टीम में चुना गया था, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. उस सीरीज में भारत को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा, और इस युवा खिलाड़ी को टीम में शामिल न करने का मुद्दा चर्चा का विषय बन गया, खासकर उनके शानदार आईपीएल परफॉर्मेंस के बाद. 

आखिरकार वैभव को इंग्लैंड के खिलाफ भारत की पांच मैचों की T20I सीरीज में डेब्यू किया लेकिन असफल रहे. लेकिन इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ वैभव ने कमाल की बल्लेबाजी की और प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजे गए. लेकिन फिर अब अफगानिस्तान के खिलाफ वैभव को मौका नहीं मिला है जिसने एक बार फिर प्लेइंग इलेवन को लेकर मैनेजमेंट की स्थिति पर सवाल उठने लगे हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

संजू सैमसन के लिए क्या बन रहा है समीकरण

दूसरी ओर भारतीय टीम में सैमसन का सफर कभी आसान नहीं रहा, पहले रोहित शर्मा और शुभमन गिल, और बाद में यशस्वी जायसवाल के साथ मुकाबला करते हुए, केरल के इस बल्लेबाज को टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए लगातार कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा है. हालांकि प्रतिस्पर्धा ने निश्चित रूप से उनके कभी-कभार खेलने में भूमिका निभाई है, लेकिन सैमसन का खराब फ़ॉर्म भी एक बड़ा कारण रहा है।

हालांकि साल 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगातार दो शतक लगाकर सैमसन ने अपनी दावेदारी मजबूत की और भारत की T20I प्लेइंग XI के नियमित सदस्य बनने की राह पर दिखे. बाद में, जब मैनेजमेंट ने सबसे छोटे फॉर्मेट में गिल से आगे बढ़ने का फैसला किया, तो सैमसन ने अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग जोड़ी बनाई.

वैसे, वैभव सूर्यवंशी के आने से टीम में जगह के लिए नई प्रतिस्पर्धा पैदा हो गई है.  विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर ईशान किशन के भी दावेदार होने के कारण, सैमसन के लिए समय कम पड़ सकता है, जब तक कि वह टीम में अपनी जगह को लगातार सही साबित न कर सकें.  एक छोर से अभिषेक की स्थिति मजबूत है, अभिषेक लगातार फॉर्म में है और धमाकेदार पारी खेल रहे हैं. ऐसा लगता है कि वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग XI में जगह के लिए सीधे संजू सैमसन से मुकाबला कर रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

प्लेइंग इलेवन को लेकर क्या बन रहा है समीकरण

ये तो सीधा है कि वैभव और संजू एक दूसरे को कंपटीशन दे रहे हैं. अब जब पहले मैच में संजू फ्लॉप हो गए हैं तो फिर से सवाल उठ रहे हैं. हालांकि टीम मैनेजमेंट दूसरे मैच में संजू के साथ ही जाने का फैसला कर सकता है. संजू को एक और मौका मिलने की संभावना है. अगर दूसरे  मैच में संजू का बल्ला शांत रहता है तो फिर उनका आगे के मैच में इलेवन में रहना मुश्किल हो सकता है. यानी दूसरे मैच में संजू पर रन बनाने का दबाव होगा. 

वरुण की जगह रवि बिश्नोई

दरअसल, सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय टीम खेलने वाली है. ऐसे में दूसरे मैच में भी पिच बल्लेबाजों के लिए माकूल होगी, ऐसे में भारतीय इलेवन में सिर्फ एक बदलाव होने की संभावना है. आजके मैच में वरुण की जगह रवि बिश्नोई को मौका मिलेगा. 

दूसरे टी-20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई

ये भी पढ़ें- भारत-अफगानिस्तान दूसरा टी20 कल , फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?

ये भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, नंबर 1 पर फिल एलन, सबसे कम गेंदों में 6000 टी20 रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

ये भी पढ़ें- भारत के फैसले से उड़ी मोहसिन नकवी के चेहरे की रंगत! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन, स्टेडियम से 'भागते' आए नजर

ये भी पढ़ें-'तेज गेंदबाज' की टॉप 20 में एंट्री, नंबर 1 नीरज चोपड़ा, 80m से ज्यादा दूर भाला फेंकने वाले भारतीय जैवलिन थ्रोअर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanju Viswanath Samson, Vaibhav Sooryavanshi, India Vs Sri Lanka 2026/27, India Vs Afghanistan 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com