विज्ञापन

रोहित-विराट के आगे झुका बोर्ड? बीसीसीआई आईपीएल का सबसे विवादित नियम खत्म करने की तैयारी में, जल्द होगा फैसला

इंपैक्ट प्लेयर साल 2023 में जैसे ही अमल में आया, वैसे ही यह निशाने पर भी आ गया. अब ताजा खबर यह है कि कुछ फ्रेंचाइजी इसके समर्थन में हैं, तो कुछ विरोध कर रही हैं, गेंद BCCI के पाले में है, लेकिन एक गुट को जीत मिलती दिख रही है

रोहित-विराट के आगे झुका बोर्ड?  बीसीसीआई आईपीएल का  सबसे विवादित नियम खत्म करने की तैयारी में, जल्द होगा फैसला
IPL 2027: दिसंबर में होने वाली मिनी ऑक्शन से पहले गवर्निंग काउंसिल इंपैक्ट प्लेयर नियम को लेकर अंतिम फैसला सुना सकती है
source: X

साल 2023 में इंडियन प्रीमियर लीग का लागू हुआ इंपैक्ट प्लेयर रूल (Impact Player rule) दो ही साल में दिग्गजों की आंखों में ऐसा चुभा कि अब बीसीसीआई (BCCI) जल्द ही इस पर बड़ा फैसले जा रहा है. खिलाड़ियों के अलावा करीब 3-4 फ्रेंचाइजी ने गवर्निंग काउंसिल को बाकायदा लेटर लिख कर  इसे खत्म करने की अपील की थी. इसी के तहत BCCI ने 31 अगस्त तक सभी फ्रेंचाइजी इस नियम को लेकर फीडबैक मांगा था. सूत्रों के हवाले से खबर ऐसी आ रही हैं कि कुछ फ्रेंचाजी से नियमों को खत्म करने पक्ष में हैं, तो कुछ इसे बरकरार रखना चाहती हैं. मतलब मामला BCCI के लिए फिफ्टी-फिफ्टी का हो चला है. अब देखने की बात होगी कि बोर्ड क्या फैसला लेता है. इस मामले से जुड़ी खास बातें जान लीजिए:

नियम का विरोध करने वाली दिग्गज टीमें

इंपैक्ट प्लेयर नियम को लेकर कुछ फ्रेंचाइजी  एक पाले में हैं, तो कुछ दूसरी तरफ खड़ी हैं. मुंबई और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी बड़ी टीमों के प्रबंधन ने इसका खुलकर विरोध किया क्योंकि ये ऑलराउंडरों के बूते मैच जीतना पसंद करती हैं और उन्होंने हरफनमौलाओं में खासा निवेश भी किया है. इन टीमों का मानना है कि इस नियम से खेल के कौशल को प्रभावित किया है, तो बोर्ड ने सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी से इसे पहले ही हटा दिया है. सूत्रों के अनुसार मुंबई और चेन्नई के साथ ही कुछ और फ्रेंचाइजी ने इसका विरोध किया है. और इनकी आवाज खासी बुलंद है. ऐसे में नियम के खत्म होने के आसार ज्यादा हैं. 

इंपैक्ट प्लेयर नियम के समर्थक

वहीं,  ब्रॉडकास्टर और कुछ टीम इस नियम की अभी भी पक्षधर हैं. वजह यह है कि ब्रॉडकास्टर को खेल में रोमांच आने से फायदा मिलता है क्योंकि चौके-छ्क्के लगते हैं या विकेट गिरते हैं, तो वहीं समर्थन करने वाली टीमों को नंबर-8 या नौ तक विशेषज्ञ बल्लेबाजों की सेवा मिल जाती है. 

कोहली और विराट सहित कई दिग्गजों ने थी खिलाफत

मुंबई इंडिंयस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इंपैक्ट रूल को लेकर खासा विरोध किया था. खासकर रोहित ने सार्वजनिक मंच पर कई बार यह कहा था कि इंपैक्ट प्लेयर रूल खिलाड़ियों के विकास में बाधक है. और इसे जल्द से जल्द खत्म कर देना चाहिए.  दोनों ही दिग्गजों का मानना था कि यह नियम ऑलराउंडरों के विकास में बाधाक है.  इस नियम के कारण शिवम दुबे या हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ियों से टीमें गेंदबाजी नहीं करवातीं, जिससे भारत को इंटरनेशनल स्तर पर नुकसान होता है. वहीं, कोहली का कहना था कि 12 खिलाड़ियों के साथ खेलने से मैच का असली रोमांच और कप्तानी की रणनीतिक परीक्षा खत्म हो जाती है.

नियम से जुड़ीं 2 मुख्य बातें

घरेलू क्रिकेट में शुरुआत: बीसीसीआई ने आईपीएल में लाने से पहले इसे साल 2022 में अपने घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में एक ट्रायल के तौर पर आजमाया था. फिर इसके अगले साल ही इसे आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने भी हरी झंडी दिखा दी, लेकिन जल्द ही यह सुपर स्टार क्रिकेटरों और कप्तानों को चुभ गया. 

पहला इम्पैक्ट प्लेयर: 31 मार्च, 2023 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2023 के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के तुषार देशपांडे लीग इतिहास के पहले इम्पैक्ट प्लेयर बने थे, जिन्हें अंबाती रायडू की जगह मैदान पर उतारा गया था. 

क्या है इंपैक्ट प्लेयर नियम? 

आईपीएल (IPL) में 'इम्पैक्ट प्लेयर' (Impact Player) नियम टीमों को मैच से पहले अपनी प्लेइंग इलेवन (प्लेइंग 11) के अलावा पांच स्थानापन्न (सब्सटीट्यूट) खिलाड़ियों के नाम देने की अनुमति देता है. मैच शुरू होने के बाद, दोनों टीमों के कप्तान मैच के किसी भी स्वाभाविक ब्रेक के दौरान शुरुआती प्लेइंग इलेवन के किसी एक खिलाड़ी को बदलने के लिए इन पांच सब्सटीट्यूट में से किसी एक का नाम दे सकते हैं. इन स्वाभाविक ब्रेक में पारी की शुरुआत, ओवर की समाप्ति, विकेट गिरने के समय या बल्लेबाज के रिटायर होने का समय शामिल है.

लेकिन अगर गेंदबाजी करने वाली टीम विकेट गिरने के बाद या किसी ओवर के बीच में बल्लेबाज के रिटायर होने पर इम्पैक्ट प्लेयर को मैदान पर लाती है, तो आने वाला सब्सटीट्यूट खिलाड़ी उस ओवर की बची हुई गेंदें नहीं फेंक सकता है.

हालांकि, इम्पैक्ट प्लेयर अपने पूरे चार ओवर का कोटा फेंक सकता है, भले ही जिस खिलाड़ी की जगह वह आया है, उसने रिप्लेस होने से पहले कितने भी ओवर फेंके हों.

शुरुआती प्लेइंग इलेवन का जो खिलाड़ी इम्पैक्ट प्लेयर द्वारा बदला जाता है, वह मैच में आगे कोई हिस्सा नहीं ले सकता. एक टीम को एक मैच में अधिकतम एक इम्पैक्ट प्लेयर सब्सटीट्यूट की अनुमति होती है.

हालांकि, इसमें एक शर्त भी है. यदि किसी टीम ने अपनी शुरुआती प्लेइंग इलेवन में अधिकतम स्वीकृत चार विदेशी खिलाड़ियों को शामिल किया है, तो वे केवल एक भारतीय खिलाड़ी को ही इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में ला सकते हैं. यदि किसी टीम ने अपनी शुरुआती प्लेइंग इलेवन में तीन या उससे कम विदेशी खिलाड़ियों को शामिल किया है, तो वे सब्सटीट्यूट की सूची में से किसी अन्य विदेशी खिलाड़ी को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में ला सकते हैं.

F & Q= Frequently Asked Questions

प्रश्न 1. इंपैक्ट प्लेयर नियम का विरोध कौन-सी टीमें और दिग्गज खिलाड़ी कर रहे हैं और क्यों?

उत्तर: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) जैसी बड़ी टीमों के अलावा रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों ने इसका विरोध किया है। उनका मानना है कि यह नियम ऑलराउंडरों के विकास में बाधक है (जैसे हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे से गेंदबाजी न करवाना) और इससे कप्तानी की असली रणनीतिक परीक्षा प्रभावित होती है.

प्रश्न 2. इंपैक्ट प्लेयर नियम के समर्थन में कौन है और वे इसे क्यों बनाए रखना चाहते हैं?

उत्तर: ब्रॉडकास्टर्स और कुछ फ्रेंचाइजी इस नियम के पक्ष में हैं. ब्रॉडकास्टर्स को चौके-छक्कों और रोमांच से फायदा होता है, जबकि समर्थक टीमों को नंबर 8 या 9 तक विशेषज्ञ बल्लेबाजों को खिलाने की सुविधा मिल जाती है.

प्रश्न 3. इस नियम को लेकर BCCI की वर्तमान स्थिति क्या है?

उत्तर: नियम को हटाने या रखने को लेकर टीमों और ब्रॉडकास्टर्स के बीच 50-50 की स्थिति बनी हुई है. BCCI ने 31 अगस्त तक सभी फ्रेंचाइजी से फीडबैक मांगा था, जिसके आधार पर अब बोर्ड इस नियम के भविष्य पर फैसला लेगा. (BCCI इसे घरेलू 'सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी' से पहले ही हटा चुका है.

प्रश्न 4. आईपीएल (IPL) इतिहास का पहला इंपैक्ट प्लेयर कौन था?

उत्तर: 31 मार्च 2023 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के तुषार देशपांडे आईपीएल इतिहास के पहले इंपैक्ट प्लेयर बने थे. उन्हें अंबाती रायडू की जगह मैदान पर उतारा गया था.

प्रश्न 5. विदेशी खिलाड़ियों के संदर्भ में इंपैक्ट प्लेयर नियम की क्या शर्त है?

उत्तर: यदि किसी टीम ने अपनी शुरुआती प्लेइंग XI में अधिकतम 4 विदेशी खिलाड़ियों को शामिल किया है, तो वे केवल किसी भारतीय खिलाड़ी को ही इंपैक्ट प्लेयर बना सकते हैं. यदि शुरुआती XI में 3 या उससे कम विदेशी खिलाड़ी हैं, तभी किसी विदेशी खिलाड़ी को इंपैक्ट प्लेयर के रूप में लाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: एक और पूर्व दिग्गज का समर्थन, मांजरेकर ने उठाई थी बीसीसीआई और आईसीसी पर उंगली, पसंद नहीं आई यह बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Indians, Kolkata Knight Riders, Indian Premier League 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com