भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन के शुरुआती सीजन में ऐसा विवाद गर्माया कि पूरे मैच पर ही मानों ग्रहण सा लग गया. भारतीय लेफ्टी ओपनर यशस्वी जायसवाल और श्रीलंकाई असिंथा फर्नांडो (Yashasvi Jaiswal V/S
Asitha fernando) के बीच ऐसी तस्वीर देखने को मिली, जिसने पूरे क्रिकेट जगत को आहत किया. बाद में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने दोनों ही खिलाड़ियों को सजा दी, लेकिन यह बहुत से दिग्गजों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया. इन्हें यह लगा कि ICC ने दोनों ही खिलाड़ियों को सस्ते में छोड़ दिया है. इसी बात को लेकर पूर्व दिग्गज और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने आईसीसी और बीसीसीआई पर उंगली उठाई, तो अब पूर्व पेसर डोडा गणेश ने भी मांजरेकर की बात का समर्थन कर दिया है.
यह सजा पसंद नहीं आई पूर्व क्रिकेटरों को
जायसवाल और असिथा को दी गई सजा से साफ है कि आईसीसी ने दोनों को ही खुश करने की कोशिश की. सवाल यह है कि इस घटना में सबसे बड़ा दोषी कौन था? और अगर था, तो फिर दोनों को ही समान सजा क्यों दी गई? निश्चित तौर पर इस मामले में अगर कोई बड़ा दोषी था, तो वह यशस्वी जायसवाल थे, लेकिन उन्हें भी असिथा के बराबर ही सजा दी गई. और फैंस और कई ऐसे पूर्व क्रिकेट खुले तौर पर और दबी जुबां में ऐसी बातें भी कर रहे थे कि आईसीसी में बीसीसीआई के दबदबे के कारण भी जायसवाल बड़ी सजा से बच गए. और यह पहलू मांजरेकर के ट्वीट में साफ समझा जा सकता है, जिन्होंने आईसीसी के साथ-साथ बीसीसीआई पर भी उंगली उठाई.
Dear @icc & @bcci…
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) August 26, 2026
Vaibhav for Ind A recently & now Jaiswal… if you keep letting them get away with such behaviour, you train them to repeat such behaviour. It's not good for the sport & crucially their own future too. 🙏
मांजरेकर ने रखी सभी के दिल की बात
मांजरेकर ने मैच के पहले दिन घटना पर आईसीसी और बीसीसीआई को आड़े हाथ लेते हुए लिखा था, 'पहले भारत A के लिए वैभव सूर्यवंशी और हाल ही में यशस्वी जायसवाल. अगर आप इस बर्ताव के साथ इन बचकर जाने देंगे, तो फिर आप ऐसे में खिलाड़ियों को फिर से ऐसा बर्ताव दोहराने के लिए प्रशिक्षित करते हैं. यह खेल और इससे महत्वपूर्ण बात यह है कि ये इनके खुद के भविष्य के लिए ठीक नहीं है.'
Here @sanjaymanjrekar is absolutely right. Why are people trolling him?
— Dodda Ganesh | ದೊಡ್ಡ ಗಣೇಶ್ (@doddaganesha) August 26, 2026
We saw Paras Dogra getting away after he head-butted Aneesh in the Ranji finals, with just a fine and now Jaiswal too gets away with a fine. If this is the precedent we're going to set, the days are not far… https://t.co/zfSoPS4kno
इसके बाद पूर्व पेसर डोडा गणेश ने मांजरेकर के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए लिखा, 'मांजरेकर की यह बात पूरी तरह सही है. आखिर लोग क्यों उन्हें ट्रोल कर रहे हैं? हमने देखा कि रणजी ट्ऱॉफी फाइनल मैच में पारस डोगरा के अनीष को हेड-बट करने के बाद सिर्फ जुर्माने के साथ बच गए. और अब कुछ ऐसा ही जायसवाल के साथ हुआ. अगर हम यही उदाहरण स्थापित करने जा रहे हैं, तो फिर दिन दूर नहीं, जब हम खिलाड़ियों को मैदान पर सर्वकालिक पहली 'शारीरिक भिड़ंत' होते देखेंगे. निश्चित तौर पर आप इस खेले में 'शारीरिक' नहीं हो सकते.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं