- दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर मंगलवार रात जमकर नारेबाजी और हंगामा हुआ
- CEC के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के विरोध में युवाओं के एक गुट ने जमकर नारेबाजी की
- नारेबाजी करने वाले युवाओं ने पुलिस का समर्थन करते हुए कहा- दिल्ली पुलिस लठ बजाओ
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मंगलवार को राहुल, प्रियंका, अखिलेश समेत तमाम विपक्षी नेताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. रात को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के पास भी ज्ञानेश कुमार के समर्थक और विरोधी जमा हो गए. एक गुट उनके खिलाफ नारेबाजी कर रहा था तो वहीं दूसरा गुट समर्थन में. दोनों ही गुट आपस में भिड़ गए. दोनों ही एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे. एक गुट CEC के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा था, जबकि दूसरा गुट इसका विरोध कर रहा था. CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ मंगलवार रात को दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के पास जमकर नारेबाजी की गई.
युवाओं ने किया दिल्ली पुलिस का समर्थन
CEC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ युवाओं का एक गुट दिल्ली पुलिस का समर्थन में नजर आया. वे नारे लगा रहे थे कि 'दिल्ली पुलिस लठ बजाओ, हम तुम्हारे साथ हैं.' इसके साथ ही उन लोगों ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए. इस नारेबाजी में बड़ी संख्या में युवा नजर आ रहे थे. ये लोग राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के पास एकजुट होकर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे.

CEC के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ नारेबाजी
बता दें कि विपक्षी नेताओं ने मंगलवार को चुनाव आयोग तक एक विरोध मार्च निकाला था. लेकिन दिल्ली पुलिस ने संसद मार्ग पर ही सभी प्रदर्शनकारी सांसदों को रोक दिया था. जिसके बाद राहुल, प्रियंका, अखिलेश समेत तमाम सांसद सड़क पर ही धरने पर बैठ गए थे. इस दौरान राहुल और प्रियंका सबसे ज्यादा एक्टिव दिखे. दोनों को ही पुलिस ने हिरासत में लेकर काफी समय तक आकाशवाणी भवन के अंदर बंद रखा. हालांकि रात को उनको रिहा कर दिया गया था.
पुलिस ने दोनों पक्षों को किया अलग
राजीव चौक मेट्रो के पास भी कुछ लोगों ने CEC के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया. इन प्रदर्शनकारियों का एक गुट ने विरोध किया और जमकर नारे भी लगाए. वह दिल्ली पुलिस ने कह रहे थे कि वे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई में उनके साथ हैं, वह इन लोगों के खिलाफ एक्शन ले. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग किया.
ये भी पढ़ें-दिल्ली में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर विपक्ष का हल्लाबोल,AAP और वामपंथी दल भी देंगे साथ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं