- पूर्वोत्तर रेलवे ने मऊ से लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है.
- यह ट्रेन यूपी-एमपी और महाराष्ट्र के 22 प्रमुख स्टेशनों पर रुकने वाली है.
- मऊ-लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेन अक्टूबर से नवंबर महीने तक चलेगी.
पूर्वोत्तर रेलवे (NER) ने आगामी पूजा दिवाली और छठ त्योहारों के सीजन में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए यूपी से मुंबई के लिए नए स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है. रेलवे ने 01123/01124 मऊ-लोकमान्य तिलक (टर्मिनल)-मऊ जंक्शन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. इस ट्रेन से यूपी और मुंबई के यात्रियों के अलावा मध्य प्रदेश के यात्रियों को फायदा मिलने वाला है. यह ट्रेन यूपी, एमपी और महाराष्ट्र के 22 स्टेशनों पर रुकने वाली है. ऐसे में इन स्टेशनों के यात्रियों को त्योहार में कंफर्म टिकट मिलने की संभावना है.
पूर्वोत्तर रेलवे ने बताया है कि 01123/01124 मऊ-लोकमान्य तिलक (टर्मिनल)-मऊ स्पेशल ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलाई जाएगी. जो लोकमान्य तिलक से 11 अक्टूबर और मऊ से 13 अक्टूबर से शुरू होने वाली है.
ट्रेन नंबर 01123/01124 मऊ-लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल
ट्रेन नंबर 01123 लोकमान्य तिलक टर्मिनल से मऊ स्पेशल ट्रेन 11 अक्टूबर 2026 से 20 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से दोपहर 12:15 बजे रवाना होगी, और अगले दिन रात 21:30 बजे मऊ जंक्शन पहुंचेगी. अक्टूबर से नवंबर के बीच यह ट्रेन कुल 12 फेरे लगाएगी.
वहीं वापसी में ट्रेन नंबर 01124 मऊ से लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्पेशल ट्रेन 13 अक्टूबर 2026 से 22 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार और मंगलवार को मऊ जंक्शन से सुबह 04:15 बजे रवाना होगी, और अगले दिन शाम 16:45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्टेशन पहुंचेगी. यह ट्रेन भी अक्टूबर से नवंबर के बीच यह ट्रेन कुल 12 फेरे लगाएगी.
यह भी पढ़ें : रेलवे ने 10 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के नए स्टॉपेज को दी है मंजूरी, यूपी-राजस्थान-बिहार-झारखंड को होगा फायदा

ट्रेन नंबर 01123/01124 मऊ-लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेन स्टॉपेज
ट्रेन नंबर 01123/01124 मऊ-लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेन यात्रा के दौरान ठाणे, कल्याण जंक्शन, इगतपुरी, नासिक रोड, जलगांव जंक्शन, भुसावल जंक्शन, खंडवा जंक्शन, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदनमहल, कटनी जंक्शन, मैहर, सतना जंक्शन, मानिकपुर जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी जंक्शन, जौनपुर जंक्शन, शाहगंज जंक्शन, खोरासन रोड, आजमगढ़ और मुहम्मदाबाद स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी.
रेलवे ने बताया कि ट्रेन नंबर 01123/01124 मऊ-लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 22 कोच जोड़े जाएंगे. इसमें स्लीपर क्लास के 11 कोच, जनरल क्लास के 5 कोच, 3AC के 4 कोच और SLR के 2 कोच होंगे. इस ट्रेन में 2AC और फर्स्ट एसी कोच की सुविधा नहीं होगी.
यात्रियों से अनुरोध है ट्रेन के विस्तृत समय, स्टॉपेज और बुकिंग से जुड़ी किसी भी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं या आधिकारिक रेलवे वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें : त्योहार पर गोरखपुर-मुंबई स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का ऐलान, यूपी-एमपी-महाराष्ट्र में 19 स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज
यह भी पढ़ें : गोरखपुर से नई अमृत भारत एक्सप्रेस...हैदराबाद तक जाएगी, लखनऊ-कानपुर-भोपाल-नागपुर समेत 19 स्टॉपेज, जानें शेड्यूल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं