विज्ञापन

त्योहार पर गोरखपुर-मुंबई स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का ऐलान, यूपी-एमपी-महाराष्ट्र में 19 स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज

रेलवे ने त्यौहार पर ट्रेन नंबर 01079/01080 गोरखपुर-मुंबई एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया जा रहा है. सबसे बड़ी बात यह है कि इस स्पेशल ट्रेन को रोजाना चलाए जाने का फैसला लिया गया है.

त्योहार पर गोरखपुर-मुंबई स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का ऐलान, यूपी-एमपी-महाराष्ट्र में 19 स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज
गोरखपुर से मुंबई के बीच त्यौहार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन रोजाना
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • गोरखपुर से मुंबई के लिए स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का ऐलान किया गया है.
  • गोरखपुर से मुंबई के बीच स्पेशल ट्रेन रोजाना चलायी जाएगी.
  • गोरखपुर-मुंबई एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 19 स्टेशनों पर रुकेगी.

दुर्गापूजा, दिवाली और छठ को लेकर यात्रियों की भीड़ देखते हुए लगातार स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया जा रहा है. इस बीच पूर्वात्तर रेलवे ने गोरखपुर और मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) के बीच त्योहार स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया गया है. इसके लिए ट्रेन नंबर 01079/01080 गोरखपुर-मुंबई एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया जा रहा है. सबसे बड़ी बात यह है कि इस स्पेशल ट्रेन को रोजाना चलाए जाने का फैसला लिया गया है. इस ट्रेन से यूपी-एमपी और महाराष्ट्र के यात्रियों को फायदा होने वाला है. अब उन्हें कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी.

जो लोग घर जाने का प्लान बनाए हैं और उन्हें ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं मिली है. उनके पास कंफर्म टिकट लेने का बड़ा मौका है. गोरखपुर-CSMT (मुंबई) एक्सप्रेस ट्रेन को अक्टूबर से नवंबर तक चलाने का फैसला किया गया है.

ट्रेन नंबर 01079/01080 गोरखपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन का शेड्यूल

ट्रेन नंबर 01079 CSMT-गोरखपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 16 अक्टूबर से 16 नवंबर 2026 तक रोजाना चलायी जाएगी, जो कुल 32 फेरे लेगी. ट्रेन नंबर 01079 CSMT-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन रात 22:30 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल मुंबई से रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 10:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.

ट्रेन नंबर 01080 गोरखपुर-CSMT एक्सप्रेस ट्रेन 18 अक्टूबर से 18 नवंबर 2026 तक रोजाना चलायी जाएगी, जो कुल 32 फेरे लेगी. ट्रेन नंबर 01080 गोरखपुर-CSMT एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर 14.30 बजे गोरखपुर से रवाना होगी और अगले दिन देर रात 00:40 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल मुंबई पहुंचेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

ट्रेन नंबर 01079/01080 गोरखपुर-मुंबई एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का स्टॉपेज

ट्रेन नंबर 01079/01080 गोरखपुर-मुंबई एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 19 स्टेशनों पर रुकेगी. यह दादर, ठाणे, कल्याण जं., नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, मनकापुर, बस्ती और खलीलाबाद जैसे प्रमुख स्टेशनों पर दोनों ओर से रुकेगी.

इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 22 कोच लगाए जाएंगे. जिसमें स्लीपर क्लास के 11 कोच, 3AC के 4 कोच, 2AC खे 2 कोच और अनारक्षित जनरल 5 कोच होंगे.

यह भी पढ़ें : रेलवे ने 10 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के नए स्टॉपेज को दी है मंजूरी, यूपी-राजस्थान-बिहार-झारखंड को होगा फायदा

यह भी पढ़ें : हजरत निजामुद्दीन-अंबिकापुर एक्सप्रेस ट्रेन अब 2 दिन, मथुरा-आगरा-ग्वालियर-कटनी समेत 14 स्टेशनों को होगा फायदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gorakhpur Mumbai Train, Mumbai Special Train, Indian Railway, Special Train Announcement, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com