विज्ञापन

इंतजामों से खुश नहीं BCCI, क्या एशियन गेम्स के लिए जाएगी बी टीम, बोर्ड ने साफ की तस्वीर

एशियन गेम्स के लिए गई भारतीय खिलाड़ियों के दम पर कई परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है. ड्रेसिंग रूम टेंट में है. ऐसे में अटकलें थी कि बोर्ड बी टीम भेज सकता है.

इंतजामों से खुश नहीं BCCI, क्या एशियन गेम्स के लिए जाएगी बी टीम, बोर्ड ने साफ की तस्वीर
BCCI will not Send 'B-team' for Asian Games 2026

जापान के आइची-नागोया में एशियाई खेल 19 सितंबर से शुरू होंगे. पुरुषों का क्रिकेट टूर्नामेंट 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक और महिलाओं का टूर्नामेंट 17 से 22 सितंबर तक होगा. इस बीच रिपोर्ट्स आई कि एशियन क्रिकेट काउंसिल और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड क्रिकेटरों के लिए हुए इंतजामों से खुश नहीं है. BCCI की ओर से वहां एक ऑब्ज़र्वर भेजा जा सकता है. अटकलें लगाईं गई कि अगर सुविधाएं उम्मीद के मुताबिक नहीं पाई गईं, तो बीसीसीआई टूर्नामेंट में बी टीम भेजने पर विचार कर सकता है. हालांकि, बीसीसीआई से जुड़े एक सूत्र ने अब एनडीटीवी को बताया है कि रिपोर्ट में जिन परेशानियों का जिक्र है, वो सही हैं, लेकिन एशियन गेम्स के लिए भारत अपनी बी टीम नहीं भेजेगा. 

इससे पहले न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से दावा किया था कि बोर्ड जापान में सुविधाओं और इंतज़ामों से खुश नहीं हैं, और बोर्ड वहां एक ऑब्ज़र्वर भेजेगा. रिपोर्ट के अनुसार, सूत्र ने असुविधाओं की तरफ को लेकर बताया,"हमने ACC की मीटिंग के दौरान जापान ओलंपिक अधिकारियों से कहा कि ड्रेसिंग रूम टेंट में बनाए गए थे और वॉशरूम उन टेंट से 500 मीटर दूर थे, जिससे खिलाड़ियों के लिए स्थिति असंतोषजनक हो गई है. साथ ही, होटल के कमरे बहुत छोटे हैं, और यह एक बड़ी चिंता का विषय है."

टीम इंडिया ने 2023 में चीन के हांग्जो में हुए पिछले एडिशन में गोल्ड मेडल जीता था. फाइनल मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद उन्हें अफ़गानिस्तान से बेहतर सीडिंग के आधार पर विजेता घोषित किया गया था. डिफेंडिंग चैंपियन इस बार पूरी ताकत के साथ अपने खिताब का बचाव करने जाएगी. कप्तान श्रेयस अय्यर, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन और तिलक वर्मा, स्टार तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह चुनी गई टीम का हिस्सा हैं. 

एशियाई खेलों के लिए भारत की पुरुष T20I टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, जसप्रीत बुमराह.

भारतीय महिला टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर कर रही हैं और इसमें कई बड़े नाम शामिल हैं जो सीनियर लेवल पर नियमित रूप से खेलते हैं.

एशियाई खेलों के लिए भारत की महिला T20I टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कामलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयांका पाटिल, राधा यादव, नंदनी शर्मा.

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरे से पहले बारामूला के डेल स्टेन को लेकर BCCI ने बनाया खास प्लान

यह भी पढ़ें: इमरान खान के बेटों के इंटरव्यू पर बवाल, PCB ने दी लॉर्ड्स टेस्ट बॉयकॉट करने की धमकी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Cricket, Board Of Control For Cricket In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com