लखनऊ टी-20 में भले ही अभिषेक शर्मा केवल 21 रन ही बना सके लेकिन अभिषेक ने अपनी पारी के दौरान 3 चौके और 1 छक्के लगाने में सफल रहे. अभिषेक ने अपनी पारी के पहले ही गेंद पर यह छक्का लगाया था. ऐसा करते ही अभिषेक टी-20 में पहले ओवर में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कर अभिषेक ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. रोहित ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में पहले ओवर में कुल 12 छक्के लगाए थे. अब अभिषेक 13 छक्के के साथ पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की टॉप 5 की लिस्ट में पहले नंबरपर आ गए हैं.
अभिषेक ने पहले ओवर में अबतक कुल 13 छक्के लगाने में सफलता हासिल की है वहीं, रोहित ने 12 छक्के लगाए थे. ईशान किशन इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं. ईशान ने 8 छक्के लगाने का कमाल किया है. नंबर 4 पर संजू सैमसन हैं. संजू ने 7 छक्के लगाए हैं. नंबर 5 पर वीरेंद्र सहवाग हैं. सहवाग ने पहले ओवर में टी-20 में 4 छक्के लागए थए.
T20I में पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
- अभिषेक शर्मा - 13 छक्के
- रोहित शर्मा - 12 छक्के
- ईशान किशन - 8 छक्के
- संजू सैमसन - 7 छक्के
- वीरेंद्र सहवाग - 4 छक्के
भारत को मिली धमाकेदार जीत
कप्तान श्रेयस अय्यर ने टी20 इंटरनेशनल में अपना पहला शतक जड़ा, जबकि पदार्पण कर रहे हरफनमौला नमन धीर ने तीन विकेट चटकाए जिससे भारत ने मंगलवार को पांच मैचों की सीरीज के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में वेस्टइंडीज को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी. धीर ने चार ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट चटकाए. इससे वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 171 रन पर ऑलआउट हो गई.
लक्ष्य का पीछा करते हुए ‘प्लेयर ऑफ द मैच' अय्यर ने 43 गेंदों पर 10 चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 102 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने ईशान किशन (27 गेंद में नाबाद 37 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 68 गेंद में 137 रन की अटूट साझेदारी की. इस साझेदारी की बदौलत भारत ने 14.4 ओवर में दो विकेट पर 172 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की.
यह भी पढ़ें | न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में कौन IN, कौन OUT?
यह भी पढ़ें | नंबर 1 श्रेयस अय्यर, केएल राहुल नंबर 2, वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं