Royal Challengers Bengaluru Playoff Scenerio: आईपीएल 2024 में शानिवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपने तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और कप्तान फाफ डु प्लेसिस की तूफानी 64 रनों की पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को चार विकेट से हराकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीद बचाए रखी है. बेंगलुरु की यह 11 मैचों में चौथी जीत है और उसके 8 अंक है. इस जीत के बाद बेंगलुरु अंक तालिका में सातवें स्थान पर आ गई है. दूसरी तरफ गुजरात की यह 11 मैचों में सातवीं हार है और टीम 8 अंकों के साथ प्वाइंट टेबल में 9वें स्थान पर है. आरसीबी और गुजरात अगर यहां से अपने सभी मैच जीतती है तो दोनों टीमों के 14 अंक हो पाएंगे. 14 अंकों के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना मुश्किल हैं, लेकिन इन दोनों टीमों को दूसरी टीमों के परिणामों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा.
बेंगलुरु के लिए यश दयाल के बाद विशक विजयकुमार और मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट चटकाए और जीटी को 147 रन के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया. इसके बाद डु प्लेसिस और विराट कोहली ने आरसीबी को 92 रन की शुरुआती साझेदारी के साथ धमाकेदार शुरुआत दी. हालांकि, इसके बाद गुजरात ने शानदार वापसी की और 25 रनों के अंदर 6 विकेट लिए. लेकिन अंत में दिनेश कार्तिक के नाबाद 21 और स्वप्निल सिंह के नाबाद 15 रन की मदद से आरसीबी ने 13.4 ओवर में जीत हासिल कर ली और अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई. आरसीबी की जीत का मतलब जीटी भी नौवें स्थान पर खिसक गया, जबकि मुंबई इंडियंस अंक तालिका में दसवें स्थान पर काबिज हो गई.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दयाल, विशाक और सिराज ने आईपीएल 2024 में अपने होम ग्राउंड पर गुजरात टाइटंस को सबसे कम स्कोर पर समेटने के लिए अच्छा प्रदर्शन किया. कैमरून ग्रीन और कर्ण शर्मा ने भी एक-एक विकेट लेकर उनका समर्थन किया. शाहरुख खान, डेविड मिलर और राहुल तेवतिया ने 30 रन बनाए, लेकिन इनमें से किसी ने भी इसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं किया और तीसरी बार गुजरात इस सीजन में ऑल आउट हो गई.
बेंगलुरु के कप्तान फाफ ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था, जिसे सिराज ने सही साबित किया. उन्होंने रिद्धिमान साहा को आईपीएल में चौथी बार अपना शिकार बनाया. इसके बाद सिराज ने शुभमन गिल का शिकार किया. गुजरात ने पावरप्ले में ही 23 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे. लेकिन इसके बाद शाहरुख खान ने 24 गेंदों में 37, डेविड मिलर ने 20 गेंदों में 30 और राहुल तेवतिया ने 21 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली जिसके दम पर गुजरात एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई.
कोहली ने आरसीबी के 148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मोहित शर्मा के शुरुआती ओवर में दो छक्के लगाकर शुरुआत की. डु प्लेसिस ने जोशुआ लिटिल का स्वागत चौका लगाकर किया, इसके बाद 20 रन वाले दूसरे ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाया. इसके बाद उन्होंने नवोदित स्पिनर मानव सुथार पर आक्रमण किया और तीसरे ओवर में छक्का और चौका लगाया, इसके बाद मोहित को मिडविकेट पर कैच कराकर आरसीबी का अर्धशतक मात्र 19 गेंदों में पूरा कर दिया. डु प्लेसिस को कोई रोक नहीं सका क्योंकि उन्होंने 18 रन वाले चौथे ओवर में मोहित की गेंदों पर तीन और चौके लगाए. डु प्लेसिस ने 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और पावर-प्ले के आखिरी ओवर में लिटिल की गेंद पर दो चौके और एक छक्का लगाया. लेकिन लिटिल ने डु प्लेसिस को टॉप-एज पर कैच आउट किया.
आरसीबी ने पावर-प्ले 92/1 पर समाप्त कर दिया. विल जैक, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल और ग्रीन जल्दी ही आउट हो गए. जब कोहली नूर अहमद की गेंद पर 27 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हो गए. बाद में मेजबान टीम 92/0 से 116/6 पर आ गई.
नूर की गेंद पर स्वप्निल सिंह के दो शानदार स्वीप, जिसके बाद बल्लेबाज ने राशिद को जमीन पर पटककर एक बड़ा छक्का लगाया, जिससे आरसीबी 38 गेंद शेष रहते जीत हासिल करने में सफल रही, जो कि आईपीएल 2024 में प्लेऑफ की दौड़ में एक बड़ी जीत है.
यह भी पढ़ें: IPL 2024: "मुंबई इंडियंस की कहानी समाप्त..." इरफान पठान ने प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बाद दिया बड़ा बयान
यह भी पढ़ें: IPL 2024: "इस खिलाड़ी को टी20 विश्व कप टीम में जगह क्यों नहीं", गावस्कर के बाद अब फैंस भी उठा रहे सवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं