विज्ञापन

"ऐसा सिर्फ टीम इंडिया ही कर सकती है", पाकिस्तानी पूर्व विकेटकीपर बने फैन, इस यूएसीपी पर हुए फिदा

भारत ने जिस अंदाज में न्यूजीलैंड को शुरुआती 2 मैचों में पटखनी दी है, उसकी गूंज पाकिस्तानी खिलाड़ियों के भी सिर चढ़ कर बोल रही है. और वे टीम अय्यर के फैन हो गए हैं

"ऐसा सिर्फ टीम इंडिया ही कर सकती है", पाकिस्तानी पूर्व विकेटकीपर बने फैन, इस यूएसीपी पर हुए फिदा
पाकिस्तानी दिग्गज टीम इंडिया के मुरीद हो गए हैं
source: X

हाल ही टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की धरती पर जिस अंदाज में शुरुआती दोनों मैच जीते हैं, ये भारत की इस फॉर्मेट में ताकत को बयां करने को काफी है. क्राइस्टचर्च में सबसे बड़े स्कोर का सफलतापूर्वक पीछा, तो इसी मैदान दूसरे मैच में आखिरी 24 गेंदों पर 55 रन बनाकर कीवियों स मैच छीन लेना.पड़ोसी पाकिस्तानी भी दीवाने हो गए हैं टीम अय्यर के. पूर्व विकटकीपर कामरान अकमल ने तो साफ है कि अगर भारत को छोड़कर दुनिय की कोई और दूसरी टीम होती है, तो गारंटी के साथ 25-20 रन से हारती. कामरान ने एक पाकिस्तानी यू-ट्यूबर से बातचीत में कहा, 'आप टीम इंडिया का ड्रेसिंग रूम में माहौल देखें कि भारतीय खिलाड़ी कैसे आपस में जुड़े हुए हैं.पूरी टीम का कैसे मैच में इन्वॉल्वमेंट है. और भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ठीक वैसा ही प्रदर्शन किया.'

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को लेकर अश्विन ने उठाए बैटिंग ऑर्डर पर सवाल, गौतम गंभीर को दिया बड़ा संदेश, बोले- 'यह उनका रोल

पूर्व विकटकीपर ने कहा, 'फिलिप्स और जैकब के  बीच हुई 108 रन की पार्टनरशिप ने मैच न्यूजीलैंड को लगभग जिता दिया था, लेकिन ये तो तिलक वर्मा, नमन धीर और नितीश रेड्डी थे,जिन्होंने मैच का नक्शा पूरी तरह से पलट दिया. ये अपनी सिकल्स की वजह से मैच जिता गए. यहां इंडिया के अलावा दुनिया की कोई भी टीम होती,  तो मैं गारंटी देता हूं कि वह 25-30 रन से मैच हार जाती. जिस तरह से भारत के पांच खिलाड़ी आउट हो चुके थे, कोई और होता, तो मैच गंवा देता, लेकिन अपने कौशल से भारतीय खिलाड़ियों ने मैच पलट दिया. ये कमाल सिर्फ इंडिया टीम ही कर सकती है. ये उन्होंने मौके पर दिखाया है'

भारत के इस अंदाज के कायल हुए कामरान

दरअसल कामरान भारत के जिस अंदाज  के फैन बन गए हैं, वह है 5 विकेट गिरने के बावजूद भारत का न्यूजीलैंड के जबड़े से मैच को छीन लेना. वास्तव में जब भारत को आखिरी 24 गेंदों पर जीत के लिए 55 रन बनाए थे, तो उसके 5 नहीं बल्कि छह विकेट गिर गए थे, लेकिन यहां से नितीश रेड्डी ने अगले ओवरों में 9, 17, 18 और फिर आखिरी ओवर में  1 गेंद पहले ही 11 रन बटोरकर मैच जिताकर भारत को सीरीज में 2-0 से आगे कर दिया. 

F.A.Q: भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज और रोमांचक जीत से जुड़े सवाल

उत्तर: दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के 5 (वास्तविक रूप से 6) विकेट गिर चुके थे और मैच रोमांचक मोड़ पर था। भारत को जीत के लिए आखिरी 24 गेंदों (4 ओवरों) में 55 रनों की दरकार थी। ऐसे दबाव भरे क्षणों में नितीश रेड्डी, तिलक वर्मा और नमन धीर जैसे युवा खिलाड़ियों ने अपने शानदार कौशल का परिचय दिया और एक गेंद शेष रहते ही मैच को न्यूजीलैंड के जबड़े से छीनकर भारत को 2-0 से सीरीज में बढ़त दिला दी.

उत्तर: कामरान अकमल भारतीय टीम के आपसी तालमेल, ड्रेसिंग रूम के सकारात्मक माहौल और खिलाड़ियों के जुझारू रवैये से खासे प्रभावित हैं. उन्होंने खासकर इस बात की प्रशंसा की कि शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने हार नहीं मानी. कामरान के अनुसार, ऐसी मुश्किल परिस्थितियों में भारत के अलावा दुनिया की कोई अन्य टीम होती, तो वह मैच 25-30 रनों से हार जाती, लेकिन भारतीय युवाओं ने अपनी स्किल (कौशल) के दम पर मैच का पासा पलट दिया.

3. क्राइस्टचर्च में खेले गए इस मैच के आखिरी 4 ओवरों में भारत की बल्लेबाजी का प्रदर्शन कैसा रहा? 

उत्तर: आखिरी 4 ओवरों में चमत्कारिक प्रदर्शन करते हुए भारतीय बल्लेबाजों (विशेषकर नितीश रेड्डी) ने मैच का नक्शा बदल दिया. उन्होंने सुनियोजित तरीके से रन बटोरे: अगले ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए क्रमशः 9, 17 और 18 रन जोड़े इसके बाद आखिरी ओवर में जीत के लिए बचे रनों को लक्ष्य से पहले ही (1 गेंद शेष रहते) 11 रन बटोरकर टीम को शानदार जीत दिलाई.

4. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की ओर से किस साझेदारी ने मैच को रोमांचक बनाया था?

उत्तर: न्यूजीलैंड की पारी के दौरान फिलिप्स  और जैकब  के बीच 108 रनों की मजबूत साझेदारी हुई थी, जिसने मैच को लगभग न्यूजीलैंड की झोली में डाल दिया था. ऐसा लग रहा था कि कीवी टीम इस मुकाबले को आसानी से जीत जाएगी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों और बाद में युवा बल्लेबाजों के आक्रामक खेल ने मैच का रुख बदल दिया.

उत्तर: शुरुआती दोनों मैचों में भारत ने जिस आक्रामक अंदाज में जीत हासिल की है (क्राइस्टचर्च में सबसे बड़े स्कोर का सफलतापूर्वक पीछा करना और दूसरे मैच में असंभव दिख रही जीत को मुमकिन बनाना), वह इस फॉर्मेट में भारत की अजेय ताकत और बेंच स्ट्रेंथ को बयां करता है. क्रिकेट विशेषज्ञों और यहां तक कि पड़ोसी देश पाकिस्तान के पूर्व दिग्गजों का भी मानना है कि वर्तमान में दबाव की स्थिति में मुकाबला जीतने की कला भारतीय टीम में सबसे बेहतरीन है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kamran Akmal, Namboori Thakur Tilak Varma, Kaki Nitish Kumar Reddy, New Zealand Vs India 2026/27, Cricket, New Zealand Vs India 10/24/2026 Nzin10242026271647
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com