IPL 2023 की शुरूआत 31 मार्च से हो रही है और सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाना है. पिछले सीजन की उपविजेता टीम लखनऊ सुपर जायंट्स 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. लखनऊ ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है और टीम के कप्तान प्री सीजन कैंप में नजर आ रहे है. इन सबके बीच लखनऊ के गेंदबाज रवि बिश्नोई ने आईपीएल से पहले कुछ खुलासे किए हैं. रवि बिश्नोई ने बताया है कि उन्होंने राजस्थान का नेट गेंदबाज बनने के लिए 12वीं के बोर्ड के एग्जाम छोड़ दिए थे.
रवि बिश्नोई ने लखनऊ के साथ बातचीत में कहा कि उन्होंने 12वीं के बोर्ड के एग्जाम छोड़ दिए थे. रवि बिश्नोई ने कहा,"12वीं का बोर्ड था मेरा और उस टाइम में मैं आरआर का नेट बॉलर था, उधर पापा फोन कर रहे हैं, इधर कोच कह रहा है कि तुझे यही रहना है.तो बहुत मुश्लिक थी उस समय, इधर या उधर, तो मैंने तय किया कि कोचों के साथ ही रहने का और बोर्ड मिस किया. मैंने अगले साल उसे पूरा किया था."इसके साथ ही रवि ने बताया कि उन्होंने परीक्षा के दौरान खूब चीटिंग की है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रवि बिश्नोई 2020 अंडर-19 विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल थे. भारतीय टीम को इस विश्व कप के फाइनल में तीन विकेट से मिली हार मिली थी. इसके बाद भारत और बांग्लादेश के बीच खिलाड़ियों की झड़पें भी देखने को मिली थी, वहीं अब रवि बिश्नोई ने बताया है कि आखिर यह विवाद क्यों हुआ था.
रवि बिश्नोई ने कहा,"उन्होंने हमारे बल्लेबाजो को काफी सलेज किया था, और उन्होंने लाइन क्रास की दी थी. इसके बाद जब हमारी बारी आई तो हमने भी लेवल मैच करने की कोशिश की. तो वो ज्यादा हो गया मैच के बाद भी.” रवि बिश्नोई ने इस दौरान यह तस्वीर भी साफ की कि बांग्लादेश के खिलाड़ियों के साथ कोई झड़प नहीं हुई थी. बांग्लादेश के खिलाड़ी जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों के सामने आकर चिल्ला रहे थे, जिसके चलते बात बढ़ी थी.
बताते चलें कि रवि बिश्नोई ने बीते साल 14 मुकाबलों में 13 विकेट झटके थे. बिश्नोई ने अपने आईपीएल करियर में 37 मुकाबलों में 37 विकेट झटके हैं और इस सीजन भी वो एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे.
--- ये भी पढ़ें ---
* WI vs SA: दक्षिण अफ्रीका का धमाका, टी20 अंतरराष्ट्रीय में पॉवरप्ले में कूट दिए इतने रन, बन गया विश्व रिकॉर्ड
* IPL 2023: CSK और Ravindra Jadeja के बीच किस बात को लेकर हुई थी अनबन? कैसे बनी बात, सामने आई पूरी जानकारी
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं