हिमाचल प्रदेश की विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग घाटी बीड़ बिलिंग आज कल पैराग्लाइडरों से भरी पड़ी है. पूरी दुनिया के पायलट इस साहसिक रोमांच का आनद उठाने के लिए घाटी में डेरा डाले हुए हैं. यहां अभी विदेशी मेहमानों का जमावड़ा ज्यादा देखा जा रहा है. लेकिन यह रोमांच साथ-साथ जोखिम भी ला रहा है. हाल ही में हुए एक हादसे में धौलाधार पहाड़ियों पर दो विदेशी पायलट कई घंटों तक फंसे रहे. बीड़ पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन, सेना और स्थानीय प्रशासन ने संयुक्त ऑपरेशन चला कर हेलीकॉप्टर से दोनों पायलटों का रेस्क्यू किया गया.
3900 मीटर की ऊंचाई पर घायल पड़े थे विदेशी पायलट
मिली जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रिया के पायलट सेबेस्टियन ने चार दिन पहले 22 अक्तूबर को विश्व प्रसिद्ध बिलिंग घाटी से उड़ान भरी थी. लेकिन धौलाधार पर्वत शृंखला के ऊपर इमरजेंसी क्रैश लैंडिंग के बाद वो करेरी में लगभग 3900 मीटर की ऊंचाई पर घायल पड़े थे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बीपीए और स्थानीय प्रशासन का रेस्क्यू फेल
हादसे के बारे में उन्होंने बीड़ पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन को सूचित किया. तब इसका रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. पहले तो बीपीए ने स्थानीय प्रशासन के साथ रेस्क्यू करने की कोशिश की. लेकिन नाकाम रहे, बीपीए की तरफ़ से धर्मशाला के मलकीत इस ऑपरेशन को लीड कर रहे थे.

सेना ने हेलीकॉप्टर से पायलट को सुरक्षित उतारा
फिर इस ऑपरेशन में आर्मी को मदद के लिए बुलाया गया, जहां ग्राउंड रेस्क्यू बीपीए देख रही थी. वहीं सेना ने आज हेलीकॉप्टर भी इस रेस्क्यू में उतरा दिया और हेलीकॉप्टर के माध्यम से पायलट को सुरक्षित निकाल लिया.
पोलैंड के पायलट 3600 मीटर की ऊंचाई पर फंसे थे
वहीं कल उड़ान भरने वाले पोलैंड के पायलट एडम भी क्रैश लैंडिंग के शिकार हो ऊपर फंस गए थे. एडम धौलाधार की पहाड़ियों पर पालमपुर के पास लगभग 3600 मीटर की हाइट पर फंसे थे. शनिवार को एडम के रेस्क्यू की कोशिश सफल नहीं हो सकी. आज फिर सेना की मदद से हेलीकॉप्टर के माध्यम से एडम को सुरक्षित नीचे उतारा गया. बैजनाथ के एसडीएम संकल्प गौतम ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि एक संयुक्त ऑपरेशन में सेना की मदद से दोनों को सुरक्षित निकाल लिया है और दोनों स्वस्थ हैं.
यह भी पढ़ें - हिमाचल में ट्रैक पर गए 5 ट्रैकर लापता, 12 घंटे से संपर्क नहीं, प्रशासन तलाश में जुटा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं