- केल राहुल की पंजाब के साथ नहीं गली दाल
- राशिद खान की नहीं बनी हैदराबाद से
- ...और अब कोचों ने भी अलग किए रास्ते
IPL 2022: पंजाब के सहायक कोच एंडी फ्लॉवर और हैदराबाद के हेड कोच ट्रेवर बेलिस ने भी अपने-अपने सितारा खिलाड़ियों क्रमश: केएल राहुल और राशिद खान की राह पकड़ ली है. इन दोनों ने ही अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है. जिंबाब्वे के पूर्व कप्तान एंडी फ्लॉवर ने पंजाब किंग्स के सहायक कोच पद से त्यागपत्र दे दिया है, तो बेलिस ने हेड कोच को पद से. फ्लॉवर के उनके इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में किसी नयी टीम से जुड़ने की संभावना है. एक दशक से भी अधिक समय तक इंग्लैंड में कोच का काम करने वाले फ्लॉवर 2020 सत्र से पूर्व पंजाब किंग्स से जुड़े थे. यह पहला अवसर था जबकि वह किसी आईपीएल टीम से जुड़े थे.
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने , ‘उन्होंने हाल में टीम को अपना त्यागपत्र भेजा. इसे स्वीकार कर लिया गया है. इसकी पूरी संभावना है कि वह किसी नयी टीम (लखनऊ या अहमदाबाद) से जुड़ेंगे.' इसकी पूरी संभावना है कि अगले आईपीएल में इस 53 वर्षीय पूर्व बल्लेबाज को अधिक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाएगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: बॉलिंग कोच मुरलीधरन ने बताया कारण कि क्यों हैदराबाद ने दो अनकैप्ड खिलाड़ी किए रिटेन
फ्लॉवर पिछले दो वर्षों से मुख्य कोच अनिल कुंबले के साथ काम कर रहे थे. उन्होंने यह फैसला ऐसे समय में किया है जबकि कयास लगाये जा रहे हैं पिछले दो सत्र से पंजाब किंग्स के कप्तान रहे के एल राहुल लखनऊ फ्रेंचाइजी से जुड़ सकते हैं. पंजाब राहुल को टीम में बनाये रखना चाहता था लेकिन यह सलामी बल्लेबाजी किसी अन्य टीम से जुड़ना चाहता है. यह देखना होगा कि क्या फ्लॉवर कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में सेंट लूसिया किंग्स के कोच बने रहेंगे या नहीं. इस फ्रेंचाइजी का स्वामित्व भी उसी समूह के पास है जो पंजाब किंग्स का मालिक है.
यह भी पढ़ें: इन दिग्गजों को नहीं किया गया रिटेन, लेकिन बन सकते हैं अगले सीजन में कप्तान, देखें पूरी लिस्ट
वसीम जाफर पिछले सत्र में पंजाब किंग्स के बल्लेबाजी कोच और जोंटी रोड्स क्षेत्ररक्षण कोच थे. पंजाब ने जनवरी में होने वाली नीलामी से पहले केवल दो खिलाड़ियों मयंक अग्रवाल और अर्शदीप सिंह को अपनी टीम में बनाये रखा है.फ्लॉवर के अलावा हैदराबाद के हेड कोच ट्रेवर बैलिस ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हैदराबाद मैनेजमेंट के अधिकारी ने एक वेबसाइट से बातचीत में पुष्टि करते हुए बताया कि वे नए कोच की तलाश में हैं क्योंकि बेलिस ने पद छोड़ने का फैसला किया है. बेलिस के दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कोचों में से एक गिना जाता है. उन्होंने अपने मार्गदर्शन में इंग्लैंड को एशेज और विश्व चैंपियन बनाया.
VIDEO: सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में सामाजिक कार्यों के लिए एमपी के गांवों का दौरा किया था. .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं