विज्ञापन

DA Hike 2026: दिवाली से पहले 2.75 लाख कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 5% बढ़ा महंगाई भत्ता, कब आएगी बढ़ी हुई सैलरी?

DA Hike 2026: हिमाचल प्रदेश में महंगाई भत्ते (DA) में 5% की सीधी बढ़ोतरी की गई है, जिससे करीब 2.75 लाख कर्मचारियों को फायदा मिलेगा. राज्य के चतुर्थ श्रेणी (Class IV) कर्मचारियों को पे-रिवीजन एरियर के रूप में 10,000 रुपये का वन-टाइम पेमेंट दिया जाएगा.

DA Hike 2026: दिवाली से पहले 2.75 लाख कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 5% बढ़ा महंगाई भत्ता, कब आएगी बढ़ी हुई सैलरी?
DA Hike News: दिवाली से पहले हिमाचल के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! CM सुक्खू ने DA में 5% बढ़ोतरी का किया ऐलान.


दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए राहत की खबर है. पंजाब , केरल , त्रिपुरा के बाद अब हिमाचल प्रदेश सरकार ने दिवाली से पहले अपने लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा दिया है.राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने महंगाई भत्ते (DA Hike) में  5% बढ़ोतरी का ऐलान किया है. इस फैसले से करीब 2.75 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्श को फायदा मिलेगा. 

इसके अलावा क्लास IV कर्मचारियों को पे-रिवीजन एरियर के तौर पर 10,000 रुपये भी दिए जाएंगे. आइए जानते हैं बढ़ा हुआ DA कब मिलेगा और सरकार ने क्या-क्या ऐलान किए हैं.

5% बढ़ा DA, कब आएगी बढ़ी हुई सैलरी?

सीएम सुक्खू ने बताया कि DA में कुल 5% की बढ़ोतरी की गई है. इसमें चालू साल का 4% DA और पिछले साल का 1% बकाया DA शामिल है. इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को बढ़ती महंगाई के बीच कुछ आर्थिक राहत मिलेगी.

DA बढ़ाने से जुड़ा नोटिफिकेशन 1 नवंबर को जारी किया जाएगा. इसके बाद बढ़ा हुआ DA अक्टूबर की सैलरी के साथ देने की बात कही गई है. यह ऐलान दिवाली से पहले किया गया है, जब घर के खर्च आमतौर पर बढ़ जाते हैं.

क्लास IV स्टाफ को ₹10,000 एरियर का फायदा

DA बढ़ाने के साथ क्लास IV सरकारी कर्मचारियों के लिए भी राहत का ऐलान किया गया है. इन्हें पे-रिवीजन एरियर के तौर पर एक बार में 10,000 रुपये दिए जाएंगे. यह रकम 1 नवंबर को कर्मचारियों के बैंक खातों में जमा की जाएगी.

राज्य पर कितना है कर्ज? CM ने दिए आंकड़े

मुख्यमंत्री सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के उस दावे पर भी जवाब दिया, जिसमें राज्य पर कर्ज की देनदारी 1.20 लाख करोड़ रुपये होने की बात कही गई थी. सुक्खू के मुताबिक, 22 अक्टूबर 2026 तक राज्य की कुल कर्ज देनदारी 99,461 करोड़ रुपये थी.

सुक्खू ने बताया कि मौजूदा सरकार ने अब तक 37,781 करोड़ रुपये का कर्ज लिया है. उनके मुताबिक, यह कर्ज केंद्र सरकार के तय नियमों के तहत लिया गया है. इनमें कुछ कर्ज ब्याज-मुक्त भी हैं.सुक्खू ने कहा कि सरकार राज्य की कमाई बढ़ाने के लिए कदम उठा रही है.

यह भी पढ़ें | DA Hike: कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ते पर नहीं आया फैसला, क्या अब दिवाली पर कर्मचारियों को मिलेगा DA का तोहफा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DA Hike 2026, Da Hike News, DA Hike Announcement, Da News, Dearness Allowance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com