विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ पर हमले के समय तुर्की मेड जिगना पिस्टल हुई थी जाम, बॉलीवुड एक्टर बोले- मैं अभी भी सदमे में हूं

वारदात के बाद टाइगर श्रॉफ के गहरे सदमे में होने के कारण क्राइम ब्रांच उनका बयान दर्ज नहीं कर सकी है. अब तक टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर फिरदौस बलोच और ब्लॉगर उमेश चौहान के बयान दर्ज किए जा चुके हैं.

टाइगर श्रॉफ पर हमले के समय तुर्की मेड जिगना पिस्टल हुई थी जाम, बॉलीवुड एक्टर बोले- मैं अभी भी सदमे में हूं
टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उनसे पूछताछ की है.
NDTV
  • अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की जांच पुलिस द्वारा जारी है और हथियार फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं.
  • फायरिंग के दौरान आरोपी रेहान के पास तुर्की मेड जिगना पिस्टल जाम हो गई थी जिससे दो जिंदा कारतूस नीचे गिर गए थे.
  • आरोपी फूल सिंह ने देसी पिस्टल से टाइगर पर ताबड़तोड़ पांच राउंड फायरिंग कर घटना को अंजाम दिया था.
मुंबई:

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस की जांच जारी है. पुलिस ने आरोपियों के पास से जब्त हथियार को जांच के लिए लैब में भेज दिया है. दूसरी ओर मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आज टाइगर श्रॉफ का बयान दर्ज किया है. इस हमले में घायल टाइगर के ड्राइवर और ब्लॉगर के बयान पुलिस पहले ही दर्ज कर चुकी है. इधर मामले की जांच में जुटी पुलिस टीम से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस फायरिंग के बाद आरोपियों के तुर्की मेड जिगना पिस्टल जाम हो गई थी. जबकि दूसरे आरोपी ने देसी पिस्टल से ताबड़तोड़ 5 राउंड फायर कर दहशत फैला दी थी. 

टाइगर श्रॉफ बोले- मैं अभी भी सदमे में हूं

इधर मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम जब टाइगर श्रॉफ का बयान दर्ज करने पहुंची, तब टाइगर ने कहा... “मुझे गहरा सदमा लगा है। मैं अभी कुछ नहीं कहना चाहता. मुझ पर ऐसा जानलेवा हमला कौन और क्यों करना चाहेगा?” टाइगर ने आगे पुलिस से कहा- “मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है... फिर मुझ पर हमला क्यों?" 

वारदात के बाद टाइगर श्रॉफ के गहरे सदमे में होने के कारण क्राइम ब्रांच उनका बयान दर्ज नहीं कर सकी है. अब तक टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर फिरदौस बलोच और ब्लॉगर उमेश चौहान के बयान दर्ज किए जा चुके हैं.



आरोपी रेहान की तुर्की पिस्टल हुई थी जाम! 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टाइगर श्रॉफ पर हमले के वक्त आरोपियों के तुर्की मेड Zigana पिस्टल जाम हो गई थी. बिना चले ही उस पिस्टल से दो जिंदा कारतूस नीचे गिर गए थे. रेहान के पास तुर्की मेड जिगना पिस्टल थी, टाइगर पर फायरिंग का जो वीडियो सामने आया था, उसमें रेहान उनकी कार के बिल्कुल पास से फायर करने की कोशिश करता दिख रहा था. 

फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हथियार, कलिना लैब में होगी बैलिस्टिक जांच

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में आरोपियों से जब्त हथियार फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए. एक तुर्की निर्मित Zigana पिस्टल, एक देसी पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बैलिस्टिक जांच के लिए कलिना फॉरेंसिक साइंस लैब भेजे गए हैं. सूत्रों के मुताबिक, अभिनेता टाइगर श्रॉफ के आवास पर फायरिंग के दौरान रेहान ने जिस तुर्की निर्मित जिगाना पिस्टल का कथित तौर पर इस्तेमाल किया था, वह वारदात के वक्त जाम हो गई थी.

मिली जानकारी के अनुसार, जाम हुई पिस्टल से दो जिंदा कारतूस बाहर गिर गए थे और उससे कोई गोली नहीं चल पाई. सूत्रों ने बताया कि इस हमले के दौरान फूल सिंह ने देसी पिस्टल से गोलियां चलाई थीं.

यह भी पढ़ें - लॉरेंस गैंग का स्लीपर ऑपरेटिव है ऋतिक, एक साल से बॉलीवुड सितारों की कर रहा था रेकी! बड़ा खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tiger Shroff, Tiger Shroff Firing, Tiger Shroff Firing Case Update, Tiger Shroff Firing Video, Mumbai Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com