- पहले ही मैच में स्कोर बना 205 रन
- डीवाई पाटिल पर आगे बरसेंगे कुछ ऐसे ही बम!
- रोहित के सामने गिलक्रिस्ट चैलेंज!
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में मुंबई की डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी मैदान पर रविवार को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (PUB vs RCB) के बीच मुकाबले की पहली पाली में जबर्दस्त बल्लेबाजी देखने को मिली. आरसीबी के कप्तान फैफ डु प्लेसी सहित उसके तमाम बल्लेबाजों ने आरसीबी के गेंदबाजों को गाजर-मूली की तरह ऐसे काटा कि इस मैदान पर खेले गए पहले ही मुकाबले में किसी टीम ने स्कोर को दो सौ के पार पहुंचा दिया. आरसीबी ने पंजाब के सामने 206 रनों का लक्ष्य रखा, जो डीवाई पाटिल अकादमी की पिच ( Dr DY Patil Sports Academy, Mumbai) का बहुत ही अच्छी तरह प्रचार कर गया कि आने वाले दिनों में इस मैदान पर कैसी क्रिकेट होने जा रही है. और जैसा प्रदर्शन हुआ है, उससे अब सवाल और चर्चा हो रही है कि क्या इस मैदान पर रोहित आने वाले मैचों में खुद का वह रिकॉर्ड तोड़ेंगे, जो उन्होंने ब्रेबोर्न स्टेडियम में बनाया था. चर्चा यह भी हो रही है कि कौन है वह बल्लेबाज जो गिलक्रिस्ट का तूफानी रिकॉर्ड तोड़ेगा.
यह भी पढ़ें: गुजरात टाइटन्स ने उप-कप्तान के नाम का किया खुलासा, हार्दिक को मिलेगा इस दिग्गज का साथ
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अब क्रिकेट पंडित और इतिहासकार इसी पहलू को लेकर चर्चा करने लगे हैं कि डीवाई पाटिल स्टेडियम में रोहित के इस 15 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा जा सकता है. इस चर्चा को बल आरसीबी और पंजाब के बीच खेले गए मैच में धाकड़ बल्लेबाजी को देखते हुए मिला है. इस मैच सहित डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी स्टेडियम में आईपीएल में कुल मिलाकर बीस मैच खेले जाएंगे. जाहिर है कि इन बीस मुकाबलों में फैंस को कुछ ऐसे ही झमाझम चौकों और छक्कों की बरसात देखने को मिलेगी. ऐसे में सवाल यह तो बनता ही है कि गिलक्रिस्ट का 14 साल पुराना रिकॉर्ड कौन तोड़ेगा.
पहले बात रोहित की करें, तो यह साल 4 अप्रैल 2007 का समय था, जब रोहित शर्मा ने राष्ट्रीय टी20 टूर्नामेंट में गुजरात के खिलाफ सिर्फ 45 गेंदों पर 13 चौकों और 5 छक्कों से नाबाद 101 रन की पारी खेली थी. रोहित के इसी प्रदर्शन ने तब राष्ट्रीय सेलेक्टरों का ध्यान अपनी ओर खींचा था. और यह पारी भी एक वजह थी, जब रोहित को दक्षिण अफ्रीका में उसी साल आयोजित हुए पहले टी20 विश्व कप में भारतीय टीम में जगह मिली थी.
यह भी पढ़ें: ललित यादव और अक्षर पटेल ने मचाई खलबली, 20 गेंद में कूटे 57 रन, Video
वहीं, इसी मैदान पर एडम गिलक्रिस्ट ने साल 2008 में डेकन चार्जर्स के लिए खेलते हुए मुंबई के खिलाफ आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों पर 9 चौकों और 10 छक्कों से नाबाद 109 रन बनाए थे. यह इस मैदान पर आईपीएल में बना अभी तक इकलौता शतक है. जाहिर है कि गिलक्रिस्ट का यह शतक इस आतिशी दौर में पोलार्ड, आंद्रे रसेल और इन जैसे बाकी बल्लेबाजों के लिए एक बड़ा चैलेंज है. देखते हैं कि कौन पाटिल स्टेडियम में गिलक्रिस्ट को पार करता है.
VIDEO: धोनी के कोच ने उनके गुस्से को लेकर खुलासा किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं