Uday Saharan Big Statement: भारत ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2024 के फाइनल में जगह बना ली है. डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने एक करीबी मुकाबले में सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 2 विकेट से हरा दिया. दक्षिण अफ्रीका से मिले 245 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने इस मैच में सिर्फ 32 रनों पर 4 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद टीम इंडिया ने मैच में शानदार वापसी की और मुकाबला अपने नाम किया. भारत के लिए मैच में सचिन धास ने 96 रनों की पारी खेली तो कप्तान उदय सहारन ने 81 रनों की पारी खेली. सचिन धास और कप्तान उदय सहारन के बीच पांचवें विकेट के लिए 171 रनों की साझेदारी हुई और इस साझेदारी ने भारत के लिए मैच की जीत की नीव रखी. भारतीय टीम 9वीं बार अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है. भारत का सामना अब ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले की विजेता टीम से होगा. वहीं भारत की जीत के बाद कप्तान उदय ने इस जीत को लेकर कहा है कि फाइनल में पहुंचना बहुत अच्छा अहसास है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दक्षिण अफ्रीकी अंडर-19 टीम के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद भारतीय कप्तान उदय सहारन ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में बड़ा बयान देते हुए कहा कि हमें करीबी मुकाबले का अनुभव मिला और फाइनल में यह अच्छा रहेगा. उदय सहारन ने कहा,"एक समय हम काफी पीछे थे. एक ही बात कहते रहे कि हमें अंत तक लड़ना है. एक पार्टनरशिप का मामला था. यह मुझे मेरे पिता से मिलता है (खेल को गहराई तक ले जाना). जब मैं बल्लेबाजी करने आया तो गेंद थोड़ी पिच कर रही थी और अच्छी उछाल थी. बाद में यह बल्ले पर अच्छे से आने लगा. हम ड्रेसिंग रूम में मनोबल बिल्कुल भी कम नहीं होने देते - हमारा माहौल और कोच शानदार हैं. फाइनल में पहुंचकर बहुत अच्छा लग रहा है. नजदीकी खेलों का स्वाद चखा."
मैन ऑफ द मैच चुने गए दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा कि वे किसी भी समय दबाव में नहीं थे. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान युआन जेम्स ने स्वीकार किया कि उन्हें धास और सहारन के बीच साझेदारी को तोड़ने में संघर्ष करना पड़ा. जेम्स ने कहा,"जब वे बल्लेबाजी कर रहे थे, हम चार विकेट चटका चुके थे, तब उदय और सचिन ने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की. यह (साझेदारी तोड़ना) एक ऐसी चीज है जिस पर हमने पूरे टूर्नामेंट में संघर्ष किया लेकिन कभी हार नहीं मानी."
बात अगर मुकाबले की करें तो, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने प्रिटोरियस और सेलेट्सवेन की अर्द्धशतकीय पारी के दम पर 7 विकेट पर 244 रन बनाए. प्रिटोरियस ने 102 गेंदों पर 6 चौके और तीन छक्कों के दम पर 76 रन बनाए जबकि सेलेट्सवेन ने 100 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों के दम पर 64 रनों की पारी खेली. भारत के लिए राज लिम्बनी ने तीन विकेट हासिल किए. इसके जवाब में भारत ने सचिन धास की 95 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के के दम पर 96 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान उदय ने 124 गेंदों में 6 चौकों के दम पर 81 रनों की पारी खेली. दक्षिण अफ्रीका के लिए ट्रिस्टन लुईस और क्वेना मफाका ने तीन-तीन विकेट हासिल किए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं