टेस्ट क्रिकेट में भारत के बेहतरीन बल्लेबाज रहे अजिंक्य रहाणे ने अपनी पसंद के ऐसे 11 खिलाड़ियों का चुनाव किया है जिसे उन्होंने बेस्ट टेस्ट प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाया है. सोनी स्पोर्ट्स पर बात करते हुए राहणे ने भारत की ऑल टाइम टेस्ट इलेवन का चुनाव किया है. रहाणे ने ओपनर के तौर पर शिखर धवन और मुरली विजय का चुनाव किया है, नंबर 3 पर रहाणे की पसंद राहुल द्रविड़ बने हैं. इसके बाद नंबर 4 पर रहाणे ने सचिन तेंदुलकर को रखा है. इसके अलावा नंबर 5 पर रहाणे ने खुद का नाम लिया है. इसके बाद भारतीय पूर्व दिग्गज ने धोनी को विकेटकीपर औऱ कप्तान के तौर पर इस खास टीम में जगह दी है.
रहाणे की ऑल टाइम टेस्ट इलेवन में ऑलराउंडर के तौर पर रविंद्र जडेजा अपनी जगह बना पाने में सफल हो गए हैं. वहीं, ऑल टाइम टेस्ट इलेवन में रहाणे ने केनल एक स्पिनर को जगह दी है. रहाणे ने अश्विन को बतौर स्पिनर चुनाव किया है. इसके बाद तेज गेंदबाजी के लिए रहाणे ने भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा को भारत की ऑल टाइम टेस्ट इलेवन में जगह दी है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
If Ajinkya Rahane had to pick his all-time Indian Test XI, who would make the cut? 👀 Find out if your favourites feature in his lineup! Ajab Sawaal Ghazab Jawaab is LIVE NOW on Sony LIV and our YouTube channel. Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 3rd T201 on 27th Oct, 11:30 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV & Sony Vizha. #SonySportsNetwork #SonyLIV #SonyVizha #NZvIND
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 24, 2026
हालांकि रहाणे की ओर से इस टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को जगह नहीं है जो अब चर्चा का विषय बन गया है. सोशल मीडिया पर रहाणे के इस ऑल टाइम टेस्ट इलेवन को लेकर बातें शुरू हो गई है. बता दें कि कोहली भारत के बेहतरीन टेस्ट बल्लेबाज रहे हैं और उन्होंने पिछले साल ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था.
अजिंक्य रहाणे की भारत की ऑल टाइम टेस्ट इलेवन
मुरली विजय, शिखर धवन, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, अजिंक्य रहाणे, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा
यह भी पढ़ें | ईशान किशन फिर हुए बाहर तो नंबर-3 पर कौन? वैभव या सैमसन, गंभीर के सामने बैटिंग ऑर्डर को लेकर बड़ा संकट
यह भी पढ़ें | नंबर 1 कोहली, टॉप 10 में तिलक वर्मा की एंट्री, T20I में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले भारत के 10 बैटर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं