विज्ञापन

ट्रॉफी लेने को तैयार था भारत, मगर जिद पर अड़े रहे मोहसिन नकवी, एशिया कप विवाद पर बड़ा खुलासा

बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि टीम इंडिया एसीसी के उपाध्यक्ष से ट्रॉफी लेने को तैयार थी. लेकिन मोहसिन नकवी अपनी जिद पर अड़े रहे.

ट्रॉफी लेने को तैयार था भारत, मगर जिद पर अड़े रहे मोहसिन नकवी, एशिया कप विवाद पर बड़ा खुलासा
टीम इंडिया ACC उपाध्यक्ष से ट्रॉफी लेने को थी तैयार, नकवी जिद पर अड़े रहे

भारतीय महिला टीम रविवार देर रात श्रीलंका को हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार एशियाई चैंपियन बनी. लेकिन जैसी तस्वीरें पिछले साल पुरुष टीम के जीतने के बाद तस्वीरें थी, वैसी इस साल भी रहीं, दुबई में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम को न तो टूर्नामेंट के मेडल दिए गए और न ही ट्रॉफी. प्रेजेंटेशन सेरेमनी में लगभग 50 मिनट की देरी हुई. एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन मोहसिन नकवी (जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ हैं और पाकिस्तान के गृह मंत्री भी, पोडियम पर मौजूद थे. उन्होंने रनर-अप श्रीलंका को मेडल दिए, जिसके बाद सेरेमनी अचानक खत्म कर दी गई. वहीं इस पूरे विवाद के बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि बोर्ड ने एसीसी के उपाध्यक्ष से ट्रॉफी लेने की बात कही थी.

बीसीसीआई अपने स्टैंड पर कायम

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा,"डेढ़ साल पहले (पुरुष एशिया कप के समय) लिए गए अपने स्टैंड के मुताबिक, हम प्रेजेंटेशन का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे. हमें अभी तक अपना पुरुष एशिया कप नहीं मिला है. लेकिन हम उन बहुत से लोगों का सम्मान करते हुए अपना स्टैंड बनाए रखना चाहते हैं, जिन्होंने विदेशी भाड़े के सैनिकों के हाथों अपनी जान गंवाई है."

भारत ने दिया था बीच का रास्ता

सैकिया ने आगे कहा कि टीम इंडिया एशियन क्रिकेट काउंसिल के डिप्टी चेयरमैन ने ट्रॉफी लेने को तैयार थी. सैकिया ने कहा,"हमने अनुरोध किया था कि एसीसी के डिप्टी चेयरमैन ट्रॉफी सौंपें, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. इसलिए हमने तय किया कि हमारे पास प्रेजेंटेशन सेरेमनी में शामिल न होने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है."

बीसीसीआई सचिव ने आगे कहा,"बीसीसीआई महिला टीम को एशिया कप में शानदार जीत के लिए बधाई देता है. पूरा देश बहुत खुश है और हमारी महिला क्रिकेटरों पर गर्व करता है. किसी न किसी समय, हम दोनों ट्रॉफियां वापस हासिल कर लेंगे."

बता दें, मैच खत्म होने के बाद काफी समय कर ऑवर्ड सेरेमनी शुरू नहीं हुई थी. इस दौरान भारतीय टीम ने बेस्ट फील्डर के लिए अपना खुद का मेडल सेरेमनी आयोजित किया, जिसमें फील्डिंग कोच सुभादीप घोष ने मेडल दिए. बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने नंदनी शमी को मेडल दिया.इस दौरान वाइस-प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला भी मौजूद थे.

यह घटनाक्रम पिछले साल सितंबर में हुए पुरुषों के एशिया कप फ़ाइनल जैसा ही था, जब भारत ने नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था. उस समय, सैकिया ने कहा था कि टीम ऐसे व्यक्ति से ट्रॉफी नहीं लेना चाहती जो "पाकिस्तान के मुख्य नेताओं में से एक" भी हो.

रविवार को प्रेजेंटेशन सेरेमनी में नकवी की मौजूदगी के एक विवाद का कारण बनने की उम्मीद थी. मई 2025 में पाकिस्तान और भारत के बीच सीमा पर तनाव के बाद से, भारत के खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाड़ियों और उनके प्रतिनिधियों से हाथ मिलाने से बचते रहे हैं. पुरुषों की टीम ने पिछले साल ऐसा नहीं किया था. महिलाओं की टीम ने इस साल ऐसा नहीं किया.

ट्रॉफी विवाद पर क्या बोले कोच मजूमदार

भारतीय महिला टीम के कोच अमोल मजूमदार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,"यह फैसला बीसीसीआई ने लिया है और हम इसके साथ खड़े हैं." "हमारे लिए, यह टूर्नामेंट खत्म हो गया है, हम चैंपियन हैं. बस इतना ही काफी है. बड़े बोर्ड पर लिखा था कि भारत एशिया कप 2026 का चैंपियन है. हमारे लिए यह टूर्नामेंट आधिकारिक तौर पर खत्म हो गया है. हम खुश हैं कि हम चैंपियन हैं और हम एशियाई खेलों का इंतजार कर रहे हैं."

हालांकि मैच के बाद प्रेजेंटेशन में जीतने वाली कप्तान का इंटरव्यू लेना आम बात है, लेकिन हरमनप्रीत का इंटरव्यू भारत की 72 रन से जीत के कुछ मिनट बाद अलग से लिया गया. उन्होंने कहा,"मुझे लगता है कि हमने अपने स्टैंडर्ड के हिसाब से खेला क्योंकि यहां आने पर हमने इसी बारे में बात की थी. हमारे कुछ स्टैंडर्ड हैं, और हमें हर दिन उन पर खरा उतरना है." "हम सभी के प्रदर्शन से बहुत खुश हैं. और मुझे लगता है कि लड़कियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया है, फ़ाइनल में 184 रन का स्कोर खड़ा किया. यह एक बड़ी बात है."

यह भी पढ़ें: श्रीचरणी-दीप्ति नहीं बल्कि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इन दो खिलाड़ियों से सिर बांधा जीत का सेहरा

यह भी पढ़ें: एशिया कप में फिर ड्रामा: पोडियम पर खड़े रहे मोहसिन नकवी, टीम इंडिया नहीं आई ट्रॉफी लेने

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Women, Sri Lanka Women, Board Of Control For Cricket In India, Syed Mohsin Raza Naqvi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com