IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG Test Series) के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 25 जनवरी को हैदराबाद में खेला जाएगा. इंग्लैंड की टीम भारत के दौरे पर 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. इस टेस्ट सीरीज में एक बार फिर सबकी नजर विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पर होगी. इसके अलावा इंग्लैंड की ओर से जो रूट और जेम्स एंडरसन पर भी सबकी नजर रहेगी. बता दें कि इंग्लैंड और भारत के बीच टेस्ट सीरीज काफी रोमांचक होता है. इंग्लैंड की टीम बैजबॉल क्रिकेट खेलने के लिए जानी जाती है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत के खिलाफ इंग्लैंड की टीम बैजबॉल की रणनीति को सफल बना पाएगी या नहीं. वहीं इस टेस्ट सीरीज में कोहली, रोहित शर्मा और अश्विन के पास खास रिकॉर्ड बनाने का भी मौका होगा.
यह भी पढ़ें: मोहम्मद रिजवान ने ऐसा रिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अश्विन के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका
अश्विन (Ashwin) इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 10 विकेट लेने में सफल रहे तो टेस्ट में उनके नाम 500 विकेट दर्ज हो जाएगा. ऐसा करने वाले अश्विन भारत के दूसरे गेंदबाज बन जाएंगे. भारत की ओर से टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट अनिल कुंबले ने चटकाए हैं. कुंबले ने टेस्ट में कुल 619 विकेट लेने का कमाल किया है.
कोहली के पास इतिहास रचने का मौका
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कोहली (Virat Kohli) जैसे ही 9 रन बनाएंगे तो वो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 2000 रन पूरा कर लेंगे. बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर ने बनाए है. तेंदुलकर ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में कुल 32 मैच खेलकर 2535 रन बना लिए हैं. कोहली ने अबतक टेस्ट में 1991 रन बनाए हैं. इसके साथ-साथ विराट कोहली टेस्ट में 9 हजार रन बनाने के करीब हैं.152 रन बनाते ही कोहली टेस्ट में 9000 रन पूरा कर लेंगे. विराट के पास हाशिम अमला, जो रूट जैसे दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा. हाशिम अमला ने टेस्ट में 9000 रन 204 पारियों में पूरे किए थे. वहीं, जो रूट ने टेस्ट में 9000 रन 196 पारी में पूरा करने में सफल रहे हैं.
यह भी पढ़ें: "एकतरफा तलाक...", पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ शोएब मलिक ने की शादी, सानिया मिर्जा के पिता का रिएक्शन हुआ वायरल
रोहित शर्मा भी कर सकते हैं कमाल
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के टेस्ट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. रोहित ने अबतक टेस्ट में 77 छक्का लगाने में सफल रहे हैं. 14 छक्का लगाते ही रोहित टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. ऐसा करते ही रोहित, धोनी (78), सहवाग (91) के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे. वैसे, टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड बेन स्टोक्स के नाम हैं. स्टोक्स ने 124 छक्का लगाने में सफल रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं