James Anderson record: इंग्लैंड की टीम भारत (IND vs ENG Test Series) के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वाली है. सीरीज का पहला टेस्ट मैच 25 जनवरी से शुरू होगा. इस टेस्ट सीरीज के दौरान सबकी नजर जेम्स एंडरसन (James Anderson) पर होगी. बता दें कि यह आखिरी बार हो सकता है जब एंडरसन भारत में टेस्ट खेलते हुए नजर आए. ऐसे में यह टेस्ट सीरीज फैन्स के लिए भी काफी अहम होने वाला है. एंडरसन (James Anderson VS India) का भारत के खिलाफ यह आखिरी टेस्ट सीरीज भी हो सकता है. भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान जेम्स एंडरसन कई रिकॉर्ड बना सकते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
700 विकेट लेने से 10 विकेट दूर
खासकर एंडरसन 700 टेस्ट विकेट से केवल 10 विकेट दूर हैं. 10 विकेट लेते ही एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट हासिल करने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बन जाएंगे. वहीं, ऐसा कमाल करने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज होंगे. मुरलीधरन टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.
टेस्ट में भारत के खिलाफ 150 विकेट लेने से 11 विकेट दूर
इन सबके अलावा एंडरसन भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. अब टेस्ट में भारत के खिलाफ 150 विकेट लेने से एंडरसन केवल 11 विकेट दूर हैं. टेस्ट सीरीज के दौरान 11 विकेट लेते ही एंडरसन भारत के खिलाफ 150 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज होंगे. वॉर्न (इंग्लैंड के खिलाफ 195), ग्लेन मैक्ग्रा (इंग्लैंड के खिलाफ 157), स्टुअर्ट ब्रॉड (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 153), कर्टली एम्ब्रोस (इंग्लैंड के खिलाफ 164), और डेनिस लिली (इंग्लैंड के खिलाफ167) विकेट लेने में सफल रहे हैं.
एशिया में खेलते हुए 100 विकेट पूरा करने से एंडरसन 18 विकेट दूर
वहीं, एशिया में 100 विकेट पूरा करने से एंडरसन केवल 18 विकेट दूर हैं. इस समय तक एंडरसन ने एशिया में खेलते हुए कुल 82 विकेट लेने में सफल रहे हैं. इसके साथ-साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में भी भारत के खिलाफ 200 विकेट लेने से एंडरसन 21 विकेट दूर हैं. एडरसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 179 विकेट भारत के खिलाफ लेने में सफल रहे हैं. मुरलीधरन ने भी भारत के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में 179 विकेट लिए हैं. अब 21 विकेट इस सीरीज में एंडरसन लेने में सफल रहे तो इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के खिलाफ 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन जाएंगे.
विदेशी धरती पर 250 टेस्ट विकेट से एंडरसन 16 विकेट दूर
एंडरसन के पास विदेश में टेस्ट मैचों में 250 विकेट पूरा करने का भी मौका होगा. अबतक विदेश में टेस्ट खेलते हुए अबतक 234 विकेट चटकाए हैं. इस समय विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा विकटे लेने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के कर्टनी वॉल्श (290), ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैकग्राथ (260) और पाकिस्तान के वसीम अकरम (255) के नाम दर्ज है.
यह भी पढ़ें: Ram Mandir Pran Pratishtha: टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज आर अश्विन को मिला प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण
भारत के खिलाफ इंग्लैंड की टेस्ट टीम
बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फॉक्स, टॉम हार्टले, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट , मार्क वुड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं