अगर यह कह दिया जाए कि यह वह दौर है कि जहां टीम इंडिया में प्रतिस्पर्धा अपने चरम पर है. सेलेक्टर्स की भी मुश्किलें बढ़ चली हैं कि किसे लिया जाए, किसे न लिया जाए. कोई न कोई छूट जा रहा है, तो आलोचक सिर पर सवार हो जा रहे हैं.हालिया सबसे बड़ा उदाहरण संजू सैमसन (Sanju Samson) का है. अब जब कोई भी खिलाड़ी 55 से ऊपर का औसत होने के बावजूद टीम में जगह नहीं पाएगा, तो वह तो खुद से सवाल करेगा ही कि आखिर मेरी गलती क्या है. वहीं, दुनिया भी बातें बनाएगी. कुछ ऐसे ही बातें हरभजन सिंह ने संजू सैमसन (Harbhajan on Sanju Samson) को लेकर कही हैं.
यह भी पढ़ें:
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भज्जी न कहा, "ईमानदारी से कहूं, तो मुझे उनके लिए बहुत ही खराब लग रहा है.वह रन बनाता है, लेकिन उसे ड्रॉप कर दिया जाता है. मैं जानता हूं कि आप केवल 15 खिलाड़ियों का ही चयन कर सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि उसकी बैटिंग इस फॉर्मेट के अनुकूल है. उसका 55-56 का औसत है. लेकिन हालात ऐसे हैं कि संजू दूसरे विकेटकीपर भी नहीं हैं. जब भी हम उनके चयन की बात करते हैं, तो लोग पूछते हैं कि किसकी जगह पर? जगह बनाई जा सकती हैं." वैसे सैमसन अकेले ऐसे खिलाड़ी नहीं है,जिसे लेकर भज्जी निराश हैं. पूर्व स्पिनर ने लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को भी बाहर रखने पर सवाल उठाया है. चहल इंग्लैंड के खिलाफ टी20 टीम का भी हिस्सा नहीं है.
पूर्व ऑफ स्पिनर ने कहा, यहां मामला संजू का ही नहीं है. चहल भी टीम में नहीं है. आपने चार स्पिनर चुने हैं, जबकि इनमें से दो बाएं हत्था हैं. आप विविधता के लिए एक लेग स्पिनर को शामिल कर सकते थे. चहल एक शानदार गेंदबाज है. मैं नहीं जानता कि उसने ऐसा क्या गलत कर दिया कि चहल इस टीम में फिट नहीं है." भज्जी यह भी बोले कि युवा जायसवाल को चैंपियंस ट्रॉफी टीम में भले ही चुन लिया गया हो, लेकिन उन्हें नहीं लगता कि वह पारी की शुरुआत करेंगे या नंबर तीन या चार पर खेलेंगे. हरभजन ने कहा, "मुझे लगा कि जायसवाल ओपन करेगा, लेकिन अब ऐसा नहीं लगता क्योंकि शुभमन गिल उप-कप्तान है. ऐसे में वह पहले खेलेगे. और जायसवाल नंबर तीन या चार पर खेलेगा नहीं क्योंकि इन नंबरों पर कोहली और अय्यर खेलेंगे."
इंग्लैंड की टी-20 टीम
जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, साकिब महमूद, फिल साल्ट (विकेटकीपर), मार्क वुड.
भारत की टी-20 टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं