Harbhajan Singh questions non-selection of Karun Nair: वीरेंद्र सहवाग के बाद टेस्ट में तीहरा शतक जड़कर सनसनी फैलाने वाले करुण नायर एक बार फिर चर्चाओं के केंद्र में हैं. नायर ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा है और वो लिस्ट ए में लगातार मैचों में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. करुण नायर घरेलू क्रिकेट में लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन फिर भी उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिल रही है. ऐसे में हरभजन सिंह ने उनके नॉन सेलेक्शन को लेकर सवाल उठाए हैं.
ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर भारतीय टीम के बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा बुरी तरह फ्लॉप हुए हैं. ऐसे में कई दिग्गजों की राय है कि इन दोनों सीनियर खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए. लेकिन हरभजन ने सेलेक्टर्स पर सवाल उठाते हुए कहा कि नायर के साथ अन्याय हुआ है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हरभजन सिंह ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा,"2024-2025 के आंकड़े ये हैं कि सात मैच खेले हैं छह इनिंग में पांच बार बंदा नॉट आउट है और 664 रन है, 163 जो है वो हाईएस्ट है, एवरेज पता है कितने की है 664 ये एवरेज ही है और 120 की स्ट्राइक रेट. 5 शतक बंदे के नाम पर हैं, अन्याय है ना, बंदे को कहीं लेते ही नहीं है."
करुण नायर ने विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था. इससे पहले उन्होंने रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था. लेकिन फिर भी उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है. वहीं जब हरभजन से सवाल पूछा गया कि क्या सिर्फ पांच मैचों के बाद किसी को टीम में जगह मिल सकती है, इसके लेकर हरभजन ने कहा,कईयों का तो दो मैच पर ही टीम में सेलेक्शन हो जाता है. कईयों का आईपीएल से हो जाता है, तो इसके लिए क्यों रूल अलग है."
हरभजन ने नायर को लेकर आगे कहा,"आप कहते हो कि अच्छा यार रोहित की फॉर्म नहीं है, विराट की फॉर्म नहीं है, उसकी फॉर्म नहीं, फलाने की फॉर्म नहीं, इनको रणजी खेलने भेजो. जो रणजी खेल रहा है, बंदा वो वहां रन रहा है, आप उसको तो ले नहीं रहे हो. आप कह रहे हो कि रोहित को भेज दो, विराट को भेज दो, फलाने को भेज दो, तो यह लड़के कब खेलेंगे. ये लड़के अगर यहां रन बना रहे हैं, तो ये कब खेलेंगे."
हरभजन ने आगे कहा,"33 साल का ही है, आपकी राय मेरे से अगर अलग हो तो आप मुझे बताइए कि अगर आप सिलेक्टर हो तो आप क्या करोगे, लोगे या नहीं लोगे." "मुझे समझ नहीं आया कि बंदे ने 300 रन बनाए, वीरू (वीरेंद्र सहवाग) के बाद पहला भारतीय बना, जिसने 300 रन बनाए, लेकिन फिर ड्रॉप हो गया."
हरभजन ने कहा,"अलग लोगों के लिए अलग नियम, यह नहीं होना चाहिए." "बंदे में दम चाहिए जो ये सारी चीजें दिखाए और ये वो चांसेस ले कि हां यार जो बंदा परफॉर्मेंस नहीं कर रहा है, आप दूसरे को आने दीजिए. बाकी जो कर रहे हैं ये लड़के जाकर भी रणजी ट्रॉफी खेले ही है ना. इन्होंने रन बनाए, अब लो वापिस यार कहीं ना कहीं तो खिलाओगे ना. अब ये क्या है कि इसके पास टैटू नहीं है, क्या है कि इनकी मतलब जो इनको कपड़े नहीं ठीक से पहनने आते, इस कारण ही टीम में आते हैं. ये लड़के में क्या कमी है, ये मेहनती नहीं है."
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय टीम बदलाव के दौर में गुजर रही है और रोहित- कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ी टेस्ट मैचों में संघर्ष कर रहे हैं, ऐसे में करुण एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन पर चयनकर्ता गहरी नजर रख रहे हैं.
यह भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर के इस अदांज ने जीता फैंस का दिल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं