- फरवरी दौरे पर ऑस्ट्रेलिया आएगी भारत दौरे पर
- सीरीज में खेले जाएंगे चार टेस्ट
- मैकडोनाल्ड ने संकेत दिया कि वह बड़ी टीम लेकर भारत जाएंगे.
ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड का मानना है कि विदेशी दौरों से पहले अभ्यास मैच नहीं खेलने की उनकी रणनीति भारत के खिलाफ फरवरी-मार्च में होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भी कारगर साबित होगी. ऑस्ट्रेलिया का बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले अभ्यास मैच खेलने की संभावना नहीं है और वह नौ फरवरी से नागपुर में शुरू होने वाले पहले टेस्ट क्रिकेट मैच से एक सप्ताह पूर्व ही भारत आएगा. मैकडोनाल्ड ने कहा कि भारत जाकर अभ्यास मैच खेलने और परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने से अधिक महत्वपूर्ण मानसिक और शारीरिक रूप से तरोताजा रहना है. ऑस्ट्रेलिया का लक्ष्य 19 साल में पहली बार भारत में सीरीज जीतना है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड' के अनुसार मैकडोनाल्ड ने कहा,‘हमने विदेशी दौरों पर पिछली कुछ सीरीजों में अभ्यास मैच नहीं खेलने की रणनीति अपनाई है. हमें लगता है कि हमारी टीम को इस तरह के मैच अभ्यास की जरूरत नहीं है. हम पहले टेस्ट मैच से एक सप्ताह पूर्व ही भारत जाएंगे. हम तैयारियों पर बहुत अधिक समय खर्च नहीं करना चाहते हैं.' ऑस्ट्रेलिया का पिछले साल मार्च में पाकिस्तान दौरे के समय अपनाई गई इसी तरह की रणनीति कारगर साबित हुई थी और तब उसने तीन मैचों की श्रृंखला 1-0 से जीती थी.
ऑस्ट्रेलिया ने इस दौरान मेलबर्न में शिविर में विशेष रूप से तैयार पिचों पर अभ्यास किया और वह रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट में से एक सप्ताह पूर्व ही पाकिस्तान पहुंचा था. मैकडोनाल्ड ने कहा, ‘हमें लगता है कि तैयार होने और चार टेस्ट मैचों की पूरी श्रृंखला के दौरान फिटनेस बरकरार रखने के लिए एक सप्ताह का समय पर्याप्त है. हमने ऐसा करके पाकिस्तान में सफलता हासिल की थी. हमने वहां पहले मैच से पूर्व काफी कम समय बिताया था.'
ऑस्ट्रेलिया ने इस बार भारत दौरे से पहले उन खिलाड़ियों के लिए सिडनी में तीन दिवसीय शिविर लगाने की योजना बनाई है जो बिग बैश लीग में नहीं खेल रहे हैं. मैकडोनाल्ड ने कहा,‘ हम अपनी परिस्थितियां तैयार कर सकते हैं. हमने पूर्व में पाकिस्तान दौरे से पहले ऐसा किया था. हमने ऐसे विकेट तैयार किए थे जो हमारे उद्देश्य के अनुकूल थे.' उन्होंने कहा,‘स्थानीय मैदानकर्मियों के साथ काम करने से हमें वास्तव में मदद मिलती है. हमें लगता है कि अभ्यास मैच खेलने के बजाय हमें इससे अधिक सहायता मिल सकती है.'
ऑस्ट्रेलिया ने भारत में आखिरी बार 2004-05 में एडम गिलक्रिस्ट की अगुवाई में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीती थी. वह 2017 में पुणे में पहला टेस्ट मैच जीतकर श्रृंखला जीतने की स्थिति में पहुंचा था. लेकिन विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने शानदार वापसी करके 2-1 से सीरीज अपने नाम कर दी थी. ऑस्ट्रेलिया ने उस समय दुबई में आईसीसी अकादमी में विशेष रूप से तैयार पिचों पर 10 दिन तक कड़ा अभ्यास किया था. उसने पुणे में पहले टेस्ट में से पूर्व भारत में नौ दिन बिताए थे.
मैकडोनाल्ड ने संकेत दिया कि वह बड़ी टीम लेकर भारत जाएंगे. उन्होंने उम्मीद जताई कि गेंदबाजी के अगुआ मिशेल स्टॉर्क और ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन भारत दौरे से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे. उन्होंने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि वह (ग्रीन) तब तक पूरी तरह से फिट हो जाएंगे. हमें लगता है कि वह पहले टेस्ट में खेलने के लिए तैयार रहेगा.' पीटर हैंड्सकॉम्ब, मिशेल स्वेपसन और टॉड मर्फी जैसे खिलाड़ियों को भी दौरे के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें :
Rishabh Pant को प्लास्टिक सर्जरी के लिए एयरलिफ्ट कर लाया जा सकता है दिल्ली : रिपोर्टस
ऋषभ पंत से मिलने अस्पताल पहुंचे अभिनेता अनिल कपूर व अनुपम खेर, लोगों से की ये खास अपील
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं