- फरवरी में ऑस्ट्रेलिया आएगी भारत दौरे पर
- सीरीज में खेले जाएंगे 4 टेस्ट मैच
- विकेटकीपर को लेकर सेलेक्टर्स हुए चिंतित
शुक्रवार को कार दुर्घटना में भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के चोटिल होने के बाद अब यह बहुत ही मुश्किल है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवरी में शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज में हिस्सा ले सकें. पंत की जो स्थिति है, उसके हिसाब से वह अगले पांच से तीन-चार महीनों के लिए सक्रिय क्रिकेट से दूर रहने को मजबूर हो सकते हैं. और ऐसे में यह भी संभव है कि दिल्ली कैपिटल्स को उनकी जगह किसी और को कप्तान चुनना पड़े. ऐसे में नई सेलेक्शन कमिटि के सामने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए एक चैलेज दो विकेटकीपर बल्लेबाजों का चयन करना होगा.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
भारतीय टेस्ट विकेटकीपर के स्थान के लिए अब अचानक दौड़ शुरू हो जायेगी और यह देखना दिलचस्प होगा कि नौ फरवरी से नागपुर में शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला में खेलने के लिये तीन खिलाड़ियों केएस. भरत, उपेंद्र यादव और सफेद गेंद के विशेषज्ञ ईशान किशन में से किसे चुना जाता है. हालांकि, पंत के हुए ‘एक्स-रे' और ‘सीटी स्कैन' की रिपोर्ट में कोई फ्रेक्चर, मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी में कोई चोट नहीं आया है, लेकिन उनके घुटने और टखने में कई ‘लिगामेंट टीयर' (लिगामेंट फटना) के कारण वह निश्चित रूप से काफी समय तक बाहर रहेंगे.
ऐसे में अब नयी चयन समिति के पास तीन विकल्प होंगे. या तो भारत "ए" के दो विकेटकीपर भरत और उपेंद्र मुख्य टीम में शामिल होंगे या फिर बायें हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज किशन टीम में जगह बनाएंगे. बहरहाल, इस विषय पर पूर्व स्टंपर सबा करीम ने कहा कि इस स्थिति में ईशान किशन सर्वश्रेष्ठ विकल्प हैं. उन्होंने कहा कि यह सही है कि केएस भरत को टेस्ट टीम के लिए तैयार किया जा रहा है, लेकिन मेरा मानना है कि ईशान इसके लिए मौजूद सर्वश्रेष्ठ विकल्प है. खासतौर पर यह देखते हुए जैसी भूमिका पंत बल्लेबाजी में निभा रहे थे, उसमें ईशान एकदम फिट बैठते हैं.
ये भी पढ़ें :
Rishabh Pant को प्लास्टिक सर्जरी के लिए एयरलिफ्ट कर लाया जा सकता है दिल्ली : रिपोर्टस
ऋषभ पंत से मिलने अस्पताल पहुंचे अभिनेता अनिल कपूर व अनुपम खेर, लोगों से की ये खास अपील
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं